Page Loader
एनवीडिया को बड़ा झटका, शेयर में गिरावट से 51,000 अरब रुपये का हुआ नुकसान
एनवीडिया के शेयर में भारी गिरावट (तस्वीर: अनस्प्लैश)

एनवीडिया को बड़ा झटका, शेयर में गिरावट से 51,000 अरब रुपये का हुआ नुकसान

Jan 28, 2025
09:11 am

क्या है खबर?

चिप निर्माता दिग्गज एनवीडिया के शेयर में बीते दिन (27 जनवरी) 17 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई, जिससे कंपनी को लगभग 51,000 अरब रुपये का नुकसान हुआ। यह तकनीकी क्षेत्र के इतिहास में सबसे बड़ी बाजार पूंजीकरण हानि में से एक है। नैस्डैक 100 इंडेक्स में एनवीडिया का नुकसान मुख्य कारण बना, जिससे पूरे तकनीकी बाजार में गिरावट रहा। कारोबार के बाद एनवीडिया के शेयर में मामूली सुधार देखा गया, लेकिन यह घटना निवेशकों के लिए बड़ा झटका साबित हुई।

वजह

चीनी AI स्टार्टअप का प्रभाव

चीन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप डीपसीक ने कम लागत में बेहतरीन AI मॉडल पेश किए, जिससे अमेरिकी टेक कंपनियों की प्रतिस्पर्धा पर सवाल उठने लगे हैं। डीपसीक का दावा है कि उनके मॉडल सस्ते चिप्स और कम डाटा का उपयोग कर विकसित किए गए हैं। इन मॉडलों की दक्षता ने गूगल और OpenAI जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती दी है। इसने तकनीकी बाजार में खर्च और निवेश को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

असर

बाजार पर असर

डीपसीक मॉडल ने तकनीकी बाजारों में उथल-पुथल मचाई है। जापान में एडवांटेस्ट कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत गिर गए, जबकि सॉफ्टबैंक ग्रुप में 5.5 प्रतिशत की गिरावट आई। यूरोप में ASML के शेयर 7 प्रतिशत गिरे और अल्फाबेट तथा माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों को भी नुकसान हुआ। बिटकॉइन की कीमत एक सप्ताह में पहली बार 1 लाख डॉलर से नीचे पहुंची। डॉलर मजबूत रहा, लेकिन सोने की कीमतों में गिरावट और तेल की मांग घटने से ऊर्जा बाजार भी प्रभावित हुआ।