Loading...
एनवीडिया के जेंसेन हुआंग अमेरिकी कांग्रेस की जांच-पड़ताल का करेंगे सामना, जानिए क्या है मामला
एनवीडिया के प्रमुख जेंसेन हुआंग की जांच की जाएगी

एनवीडिया के जेंसेन हुआंग अमेरिकी कांग्रेस की जांच-पड़ताल का करेंगे सामना, जानिए क्या है मामला

Nov 29, 2026
12:55 pm

क्या है खबर?

एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग को मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस में कड़ी पूछताछ का सामना करना पड़ेगा। उन्हें अचानक से इस अमेरिकी चिप निर्माता का CEO फिर से नियुक्त किया गया है, जबकि चीन से जुड़े एक बड़े प्रेम संबंध और जासूसी कांड ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट की ओर से हुआंग की वापसी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स पर निर्यात नियंत्रण को लेकर जवाब मांगा जा रहा है।

समितियां 

ये समितियां करेंगी पूछताछ 

मंगलवार को हुआंग से बंद दरवाजों के पीछे पूछताछ की जाएगी। यह पूछताछ रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व वाली हाउस की 3 समितियों- विदेश मामलों, खुफिया मामलों और चीन पर बनी विशेष समिति द्वारा की जाएगी।

समितियों के अध्यक्षों ने एक संयुक्त बयान में लिखा, "एनवीडिया बोर्ड की संक्षिप्त आंतरिक जांच और जेनसेन हुआंग की बहाली से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े वे खतरे और सवाल खत्म नहीं हो जाते, जिन पर ध्यान दिया जाना जरूरी है।"

पूछताछ 

समितियां लगाएंगी इस बात की जानकारी  

बुधवार को एनवीडिया के जनरल काउंसल टिम टीटर से भी कमेटियां बंद कमरे में पूछताछ करेंगी और गुरुवार को हुआंग सीनेट बैंकिंग कमेटी के सामने पेश होंगे।

समितियों के अध्यक्षों ने कहा, "हम इन सवालों के जवाब पाने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि एनवीडिया के उत्पादों की बड़े पैमाने पर तस्करी कैसे हुई, उन्हें चीनी सेना के इस्तेमाल के लिए कैसे भेजा गया और हमारे सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी की AI क्षमताओं को बढ़ाने में उनकी क्या अहम भूमिका रही।"

ADVERTISEMENT

आरोप 

कंपनी और जेंसेन पर लगे ये आरोप 

अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि एनवीडिया की एडवांस्ड AI चिप्स को मेगास्पीड नाम की एक कंपनी के जरिए चीन भेजा गया।

सिंगापुर स्थित इस कंपनी को पहले एलिस हुआंग चलाती थीं, जिनके बारे में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि वे बीजिंग के लिए काम करती हैं।

रिपोर्ट्स में उसे उन महिलाओं में से एक बताया गया है, जिनके साथ जेंसेन का अफेयर था, जिसके चलते दोनों राजनीतिक पार्टियों की ओर से जवाब की मांग उठने लगी है।

ADVERTISEMENT