एनवीडिया की रिफ्लेक्शन AI में और निवेश करने या खरीदने की योजना- रिपोर्ट
क्या है खबर?
एनवीडिया ओपन-सोर्स स्टार्टअप रिफ्लेक्शन AI में अपना निवेश बढ़ाने या उसे खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और सौदा कई तरह से हो सकती है। इसमें 'एक्वी-हायर' जैसा तरीका भी शामिल हो सकता है, जिसमें चिप निर्माता पूरी कंपनी खरीदने के बजाय केवल कर्मचारियों की भर्ती करेगी और टेक्नोलॉजी का लाइसेंस लेगी। इससे शायद लंबी नियामकी जांच से बचा जा सकेगा।
समझौता
समझौते को लेकर ये भी है संभावना
फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आने वाले सप्ताहों में कोई समझौता हो सकता है। साथ ही यह भी कहा है कि बातचीत अभी भी टूट सकती है।
एनवीडिया पहले से ही रिफ्लेक्शन AI में एक बड़ा वित्तीय समर्थक और रणनीतिक निवेशक है और उसने इस स्टार्टअप में 80 करोड़ डॉलर (करीब 7,500 करोड़ रुपये) का निवेश किया है।
डीपमाइंड के पूर्व शोधकर्ता मिशा लास्किन और इओनिस एंटोनोग्लू ने 2024 में इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी।
फंडिंग
25 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर जुटाई पूंजी
रिफ्लेक्शन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लैस्किन ने अप्रैल में CNBC को बताया कि एनवीडिया समर्थित यह स्टार्टअप 25 अरब डॉलर (करीब 2,300 अरब रुपये) के फंडिंग मिलने से पहले के मूल्यांकन पर नई पूंजी जुटा रहा है।
कंपनी ने सोमवार को अपना पहला ओपन-वेट मॉडल बीम लॉन्च किया। इसका मकसद कोडिंग और एजेंटिक कामों में डीपसीक और किमी जैसे कम कीमत वाले चीनी मॉडल्स से मुकाबला करना है।
स्टार्टअप सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को ऑटोमेट करने वाले टूल बनाता है।