Loading...
AI कंपनी हगिंग फेस पर एनवीडिया की नजर, करीब 1,200 अरब रुपये में खरीदने की तैयारी
AI कंपनी हगिंग फेस पर एनवीडिया की नजर

AI कंपनी हगिंग फेस पर एनवीडिया की नजर, करीब 1,200 अरब रुपये में खरीदने की तैयारी

Aug 27, 2026
05:25 pm

क्या है खबर?

चिप बनाने वाली बड़ी कंपनी एनवीडिया ओपन-सोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल उपलब्ध कराने वाली कंपनी हगिंग फेस को खरीदने की तैयारी में है। द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सौदा करीब 12.9 अरब डॉलर (लगभग 1,200 अरब रुपये) का हो सकता है। अगर डील पूरी होती है तो यह एनवीडिया की सबसे बड़ी खरीद में शामिल होगी। इससे कंपनी को हगिंग फेस के AI मॉडल, डाटासेट और ओपन-सोर्स तकनीक पर सीधा नियंत्रण मिल जाएगा।

कीमत

हगिंग फेस की इतनी बड़ी कीमत क्यों?

हगिंग फेस ओपन-सोर्स बड़े भाषा मॉडल और डाटासेट उपलब्ध कराने वाला लोकप्रिय मंच है।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का सालाना राजस्व करीब 15 करोड़ डॉलर है, जबकि एनवीडिया उसे 12.9 अरब डॉलर में खरीद सकती है। यह रकम उसके राजस्व से बहुत ज्यादा है।

इससे पता चलता है कि एनवीडिया AI क्षेत्र में हगिंग फेस की तकनीक को काफी महत्वपूर्ण मानती है। इस खरीद से कंपनी को AI विकास के एक बड़े समुदाय और मंच तक पहुंच मिलेगी।

फायदा

एनवीडिया को AI क्षेत्र में मिलेगा फायदा

इस खरीद से एनवीडिया को ओपन-सोर्स AI क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका मिलेगा।

अभी हगिंग फेस पर कई AI मॉडल और डाटासेट उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल डेवलपर करते हैं। एनवीडिया पहले भी एआई कंपनियों में बड़ा निवेश कर चुकी है।

2023 में हगिंग फेस को 23.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली थी, जिसमें एनवीडिया, सेल्सफोर्स और गूगल जैसी कंपनियां शामिल थीं। जनवरी में हगिंग फेस ने एनवीडिया का 50 करोड़ डॉलर निवेश प्रस्ताव ठुकराया था।

ADVERTISEMENT

अन्य

AI एजेंट की घटना से भी जुड़ा मामला

यह सौदा हगिंग फेस में हुई सुरक्षा घटना के करीब एक महीने बाद सामने आया है।

जुलाई में OpenAI के करीब 700 AI एजेंट ने हगिंग फेस के ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाला हैक शुरू किया था। इससे AI एजेंट की सुरक्षा पर सवाल उठे।

वहीं, एनवीडिया ने अगले वित्त वर्ष में राजस्व 70 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान दिया है। कंपनी ने 2027 तक निवेश के लिए 18 अरब डॉलर देने की बात भी कही है।

ADVERTISEMENT