नोएल टाटा के साथ मतभेद रही चंद्रशेखरन के इस्तीफे के पीछे की वजह
टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने फरवरी, 2027 में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद पद पर बने रहने से इनकार कर दिया है। यह फैसला टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा के साथ समूह के संचालन और भविष्य की दिशा को लेकर चल रहे मतभेदों के बाद सामने आया है।
खबरों की मानें तो एयर इंडिया के लगातार हो रहे घाटे, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में नुकसान और टाटा के सेमीकंडक्टर उद्यमों को लेकर भी कई चिंताएं उठाई गई हैं।
नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बनाई कमेटी
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच हमेशा एक राय नहीं रही है। खासकर कॉर्पोरेट ढांचा और एक संभावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) जैसे बड़े फैसलों से नियंत्रण में बदलाव आ सकता है।
स्थिति को सुचारू बनाए रखने के लिए टाटा ट्रस्ट्स एक कमेटी बना रहा है, ताकि चंद्रशेखरन का उत्तराधिकारी चुना जा सके। उन्हें उम्मीद है कि अगला अध्यक्ष समूह को इन चुनौतियों से पार लगाएगा और सभी पक्षों के बीच तालमेल बिठा पाएगा।