LOADING...
मिंत्रा ने शैरन पेस को अपना नया प्रमुख किया नियुक्त
मिंत्रा ने शैरन पेस को अपना नया प्रमुख किया नियुक्त

मिंत्रा ने शैरन पेस को अपना नया प्रमुख किया नियुक्त

Apr 13, 2026
02:46 pm

क्या है खबर?

मिंत्रा में लीडरशिप को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। कंपनी ने शैरन पेस को आज (13 अप्रैल) से अपना नया हेड नियुक्त किया है। वह पहले कंपनी में चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) की भूमिका निभा चुकी हैं और लंबे समय से इससे जुड़ी रही हैं। मिंत्रा, फ्लिपकार्ट ग्रुप का हिस्सा है, जिसका मालिकाना हक वालमार्ट के पास है। इस फैसले को कंपनी की आगे की रणनीति और विस्तार योजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

नंदिता सिन्हा

नंदिता सिन्हा ने छोड़ी कंपनी

पेस अब नंदिता सिन्हा की जगह लेंगी, जो करीब 13 साल कंपनी से जुड़ी रहीं और कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने 2022 से मिंत्रा की CEO के तौर पर काम किया और कई अहम फैसले लिए। उनके कार्यकाल में कंपनी ने अपनी स्थिति को मजबूत किया और नए बाजारों में विस्तार किया। अब उनके जाने के बाद कंपनी नई लीडरशिप के साथ आगे बढ़ेगी, जिससे आने वाले समय में कई नए बदलाव और रणनीतिक फैसले देखने को मिल सकते हैं।

मजबूत

फैशन ई-कॉमर्स में मिंत्रा की पकड़ मजबूत

मिंत्रा भारत के सबसे बड़े फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में गिना जाता है और इसकी पहचान मजबूत बनी हुई है। इसका मुकाबला अमेजन फैशन, AJIO, नायका फैशन और मीशो जैसे प्लेटफॉर्म से है। इसके बावजूद मिंत्रा ने बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और ग्राहकों के बीच भरोसा कायम रखा है। कंपनी लगातार ग्राहकों को बेहतर सर्विस, नए ऑफर्स और कई नए विकल्प देकर अपनी स्थिति को बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

प्रदर्शन

राजस्व और मुनाफे में मजबूत प्रदर्शन

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो FY25 में मिंत्रा का राजस्व 6,042.7 करोड़ रुपये रहा और उसने 548.3 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। ये आंकड़े बताते हैं कि मिंत्रा फ्लिपकार्ट ग्रुप की मजबूत और मुनाफे वाली यूनिट बनी हुई है। क्लियरट्रिप, ईकार्ट और शॉपसी जैसी अन्य कंपनियों के साथ यह ग्रुप के कारोबार को लगातार आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है और ग्रुप की कुल कमाई में भी बड़ा योगदान दे रही है।

Advertisement