NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / मुकेश अंबानी मना रहे हैं 66वां जन्मदिन, एक नजर उनके व्यावसायिक सफर पर
    अगली खबर
    मुकेश अंबानी मना रहे हैं 66वां जन्मदिन, एक नजर उनके व्यावसायिक सफर पर
    मुकेश अंबानी व्यावहारिक ज्ञान को ज्यादा महत्व देते हैं

    मुकेश अंबानी मना रहे हैं 66वां जन्मदिन, एक नजर उनके व्यावसायिक सफर पर

    लेखन रजनीश
    Apr 19, 2023
    04:06 pm

    क्या है खबर?

    भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    अंबानी का जन्म 19 अप्रैल, 1957 को यमन में हुआ था।

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, वर्तमान में अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

    जिस तरह से दुनिया के कई सबसे अमीर लोगों ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की, उसी तरह अंबानी भी कॉलेज ड्रॉपआउट हैं।

    पढ़ाई

    अंबानी के लिए व्यावहारिक ज्ञान का ज्यादा महत्व

    अंबानी ने प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री लेने से पहले बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

    1981 में वह पारिवार का बिजनेस संभालने और पिता धीरूभाई अंबानी की मदद करने के लिए भारत आ गए।

    मुकेश अंबानी का मानना था कि कक्षा में प्रदान किए जाने वाले किसी भी ज्ञान की तुलना में व्यावहारिक कौशल अधिक महत्वपूर्ण है। उनकी लीक से हटकर सोच ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को ग्लोबल समूह बना दिया।

    कंपनी

    रिलायंस की वृद्धि से संतुष्ट नहीं होते अंबानी

    अंबानी ने अपने पिता द्वारा शुरू की गई कंपनी में शीर्ष पद पर रहते हुए 2022 में 20 साल पूरे किए।

    2002 से 2022 तक रिलायंस का राजस्व 17 गुना बढ़ा और लाभ में 20 गुना की वृद्धि देखी गई और देखते-देखते कंपनी एक ग्लोबल समूह बन गई।

    यह सफलता और वृद्धि अंबानी के दूरदर्शी नेतृत्व और लीक से हटकर सोच के कारण हुई।

    हालांकि, अंबानी रिलायंस की वृद्धि से संतुष्ट नहीं होते और यही उनके नेतृत्व का पैटर्न है।

    जानकारी

    रिटेल, दूरसंचार सहित कई क्षेत्रों में रिलायंस की उपस्थिति

    इंडियन पेट्रोलकेमिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IPCL) के साथ रिलायंस के विलय से लेकर रिटेल, दूरसंचार, एयरोस्पेस और अन्य क्षेत्रों में रिलायंस की उपस्थिति से अंबानी के दूरदर्शी प्लान और मानसिकता को समझ सकते हैं। रिलायंस समूह अभी भी उसी पैटर्न का पालन कर रही है।

    जियो

    बाजार में उथल-पुथल मचा देती है रिलायंस

    रिलायंस वर्तमान में लगभग 15 लाख करोड़ के साथ भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

    अंबानी के नेतृत्व में कंपनी ने हमेशा बाजार में उथल-पुथल मचाने का काम किया है।

    2016 में कंपनी ने जियो को लॉन्च कर बाजार में पहले से मौजूद कंपनियों का आधार हिला दिया।

    अब जियो सबसे ज्यादा ग्राहक वाली टेलीकॉम कंपनी है।

    रिलायंस की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल भारत की सबसे बड़ी रिटेलर है और यह भी तेजी से बढ़ रही है।

    स्टार्टअप्स

    रिलायंस के काम करने का ढंग

    रिलायंस के काम करने का ढंग कुछ ऐसा है कि ये स्टार्टअप का अधिग्रहण करती है और फिर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर तेजी से विस्तार करती है।

    शुरुआत में यह अपने प्रोडक्ट्स की कीमत काफी कम रखती है और प्रतिद्वंदियों को परास्त कर देती है। अब यह FMCG सेक्टर में भी यह करने की तैयारी में है।

    इसके अलावा रिलायंस हरित ऊर्जा और सौर ऊर्जा में पैसे निवेश कर रही है।

    जानकारी

    दुनिया के शीर्ष CEO की सूची में दूसरे नंबर पर अंबानी

    ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2023 के अनुसार, अंबानी को दुनिया के शीर्ष CEO की सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला को पीछे छोड़ दिया। इस इंडेक्स में एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग पहले नंबर रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी
    रिलायंस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    मुकेश अंबानी

    AGM 2021: जियो ने कीं ये महत्वपूर्ण घोषणाएं, 5G टेक्नोलॉजी पर काम शुरू रिलायंस
    रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप डील: सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन के पक्ष में सुनाया फैसला रिलायंस
    मुकेश अंबानी ने खरीदी रोल्स रॉयस SUV, भारत में है अब तक की सबसे महंगी कार ऑटोमोबाइल
    फोर्ब्स सूची: दुनिया के 10वें और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं मुकेश अंबानी भारत की खबरें

    रिलायंस

    जूम को टक्कर देने के लिए रिलायंस ने लॉन्च की जियोमीट, जानिये इसकी खासियत माइक्रोसॉफ्ट
    डिजाइन कॉपी करने के मामले में जियोमीट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है जूम चीन समाचार
    टिक-टॉक में निवेश के लिए रिलायंस से बातचीत कर रही बाइटडांस भारत की खबरें
    फेसबुक पर दिखेंगे टिक-टॉक जैसे छोटे वीडियो, भारत में चल रही टेस्टिंग फेसबुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025