Loading...
ऐपल में हो सकती है और छंटनी, नए प्रमुख जॉन टर्नस ने दिए संकेत
ऐपल के CEO जॉन टर्नस कंपनी में बदलाव की योजना बना रहे हैं

ऐपल में हो सकती है और छंटनी, नए प्रमुख जॉन टर्नस ने दिए संकेत

Sep 30, 2026
09:48 am

क्या है खबर?

ऐपल के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉन टर्नस ने कंपनी में बड़े बदलाव करने की योजना बनाई। इसके तहत उन्होंने तेजी से ज्यादा उत्पादों को लॉन्च करने और मैनेजमेंट के स्तरों को कम करने का फैसला किया, ताकि कंपनी को ज्यादा तेज और चुस्त बनाया जा सके। टिम कुक से कंपनी की कमान संभालने के एक महीने से भी कम समय बाद ही टर्नस ने आने वाले दिनों में कर्मचारियों की छंटनी के संकेत दे दिए हैं।

रणनीति में बदलाव 

उत्पाद लॉन्च की योजना में होगा बदलाव

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, टर्नस चाहते थे कि ऐपल ज्यादा प्रयोगात्मक बने और अपने पुराने तरीकों पर टिके रहने के बजाय पूरे साल उत्पाद लॉन्च करे।

उन्होंने संकेत दिया कि वह एक ऐसी कंपनी चाहते हैं, जो कम लोगों वाली हो और जिसका ज्यादा ध्यान इंजीनियरिंग पर हो।

इसका मतलब लागत में कटौती और पुनर्गठन से है। इसके तहत बीच के प्रबंधन स्तर के कुछ पदों को खत्म करना, ताकि इंजीनियर्स और वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारियों के बीच सीधे जुड़ाव हो।

छंटनी 

प्रोग्राम मैनेजर्स को नौकरी से निकाला

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 2 सप्ताह में ऐपल ने अपने हार्डवेयर इंजीनियरिंग डिवीजन में कई इंजीनियरिंग प्रोग्राम मैनेजर्स को नौकरी से निकाल दिया है।

ये कर्मचारी दशकों से कंपनी की उत्पाद विकास प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रहे थे और अलग-अलग टीमों के बीच काम का तालमेल बिठाने और समय-सीमा तय करने का काम करते थे।

इस कटौती का असर कई मैनेजर्स पर पड़ा, जिनमें लगभग आधे दर्जन निदेशक भी शामिल थे।

ADVERTISEMENT