मोलबायो डाइग्नोस्टिक्स ने IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 281.5 करोड़ रुपये
गोवा की पॉइंट-ऑफ-केयर मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स कंपनी मोलबायो डाइग्नोस्टिक्स ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) से पहले 33 एंकर निवेशकों से 281.5 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
कंपनी का यह सार्वजनिक निर्गम 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा, जिसके शेयरों का दाम 768 रुपये से 807 रुपये के बीच तय किया गया है।
इस IPO में 200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही 739.7 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फोर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।
मैन्युफैक्चरिंग को अपग्रेड करने की तैयारी
इस एंकर राउंड में HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल AMC और कोटक महिंद्रा AMC जैसे कई बड़े भारतीय म्यूचुअल फंड्स ने निवेश किया।
इनके अलावा, गोल्डमैन सैक्स और ब्लैक रॉक ग्लोबल फंड्स जैसे कई बड़े विदेशी निवेशकों ने भी इसमें रुचि दिखाई। कुल मिलाकर एंकर निवेशकों के इस चरण में 33 निवेशकों को 34.87 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए गए।
कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल एक R&D सेंटर बनाने, गोवा और विशाखापट्टनम में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को अपग्रेड करने और दूसरे सामान्य खर्चों को पूरा करने में करेगी। इससे मोलबायो को अपने अगले ग्रोथ फेज में तेजी मिलेगी।