मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का IPO खुलते ही दूसरे दिन बिक गए पूरे शेयर
गोवा की डायग्नोस्टिक्स कंपनी मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का 940 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) मंगलवार (11 अगस्त) को पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया।
इसका सीधा मतलब है कि जितने शेयर कंपनी ने जारी किए थे, उनसे कहीं ज्यादा खरीदने के आवेदन आ गए। इस IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी गैर-संस्थागत निवेशकों ने दिखाई। हालांकि, खुदरा निवेशक भी पीछे नहीं रहे।
शेयर की कीमत 768-807 रुपये के बीच
यह IPO बुधवार तक खुला रहेगा और इसमें एक शेयर की कीमत 768 से 807 रुपये के बीच तय की गई है। आम निवेशकों के लिए खुलने से पहले मोलबायो ने अपने एंकर राउंड के जरिए गोल्डमैन सैक्स और ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स जैसे बड़े निवेशकों से 281.5 करोड़ रुपये जुटा लिए थे।
इस नई पूंजी का इस्तेमाल मोलबायो रिसर्च और डेवलपमेंट का विस्तार करने के साथ-साथ अपनी सुविधाओं को अपग्रेड करने में करेगी। साथ ही, कुछ हिस्सा मौजूदा शेयरधारकों को भी वापस मिलेगा।