माइक्रोसॉफ्ट के एक्सबॉक्स में फिर छंटनी, 268 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
क्या है खबर?
माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग डिवीजन एक्सबॉक्स ने 268 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) मैट बूटी ने कर्मचारियों को भेजे मेमो में इसकी जानकारी दी है। यह कटौती इस साल शुरू किए गए बड़े बदलावों का हिस्सा है। जुलाई में भी माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सबॉक्स में 1,600 नौकरियों में कटौती की थी। कंपनी अब अपने गेमिंग कारोबार को नए तरीके से व्यवस्थित कर रही है और यह प्रक्रिया जून, 2027 तक चलेगी।
विभाग
किन विभागों पर पड़ेगा असर?
नई छंटनी का असर हेलो स्टूडियोज, एक्सबॉक्स गेम स्टूडियोज के प्रबंधन और केंद्रीय टीमों के कर्मचारियों पर पड़ेगा। इसके साथ ही दूसरे गेमिंग स्टूडियो भी इस बदलाव से प्रभावित होंगे।
एक्सबॉक्स कई स्टूडियो को एक साथ ला रहा है और उनकी जिम्मेदारियां बदल रहा है। एक्टिविजन वर्ल्ड्स एज और रेयर की जिम्मेदारी संभालेगा, जबकि एक नई टीम अगले हेलो गेम के विकास को देखेगी।
हेलो की छोटी टीम पुराने गेम और उसके खिलाड़ियों से जुड़े काम संभालेगी।
जिम्मेदारियां
कई गेमिंग स्टूडियो की जिम्मेदारियां बदलीं
एक्सबॉक्स के पुनर्गठन में कई स्टूडियो की जिम्मेदारियां बदली जा रही हैं।
बेथेस्डा अपने दायरे में ऑब्सीडियन को शामिल करेगा, जबकि किंग को माइक्रोसॉफ्ट के कैजुअल गेम्स की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्लेग्राउंड गेम्स और टर्न 10 को मिलाकर एक स्टूडियो बनाया जाएगा, जो फोर्जा और फैबल जैसी गेम सीरीज पर काम करेगा।
कंपनी के मुताबिक, इसका मकसद टीमों की संख्या कम करना और साथ काम करने वाली टीमों को एक ही ढांचे में लाना है।
अन्य
कुछ स्टूडियो एक्सबॉक्स से अलग हुए
इस बदलाव के तहत कुछ स्टूडियो को एक्सबॉक्स से अलग किया गया है।
कंपल्शन गेम्स और डबल फाइन प्रोडक्शंस अगस्त में अपने पुराने प्रबंधन के तहत लौट गए। अनडेड लैब्स ने भी ऐसा बदलाव पूरा किया है और स्टेट ऑफ डिके 3 नए प्रकाशक के साथ जारी होगा। निंजा थ्योरी को लेकर अभी बातचीत चल रही है, जबकि अर्केन से जुड़ी बातचीत भी जारी है।
एक्सबॉक्स 6 अक्टूबर को टाउन हॉल में कर्मचारियों को बदलाव के बारे की जानकारी देगी।