Page Loader
माइक्रोसॉफ्ट 1,900 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, इन विभागों पर पड़ा असर 
माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों की छंटनी कर रही है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

माइक्रोसॉफ्ट 1,900 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, इन विभागों पर पड़ा असर 

Jan 26, 2024
11:05 am

क्या है खबर?

इस साल के शुरुआत से ही गेमिंग सेक्टर में काम करने वाली कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही हैं। टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट भी एक बार फिर अपने सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट अपने गेमिंग डिवीजन से कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। इससे कंपनी के एक्टिविजन ब्लिजार्ड और X-बॉक्स डिवीजन से लगभग 1,900 कर्मचारियों की नौकरी जाने की आशंका है।

छंटनी

गेमिंग सेक्टर से इतने कर्मचारियों की हुई छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग डिवीजन में वर्तमान में लगभग 22,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं और इस छंटनी के तहत वह अपने 9 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। बता दें कि गेमिंग सेक्टर से इस साल लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है, जबकि पिछले साल गेमिंग सेक्टर में काम करने वाले लगभग 9,000 कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी। गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड भी कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रहा है।

छंटनी

इन बड़ी कंपनियों ने की इस साल छंटनी

गूगल अपने कई विभागों से कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, जिससे 1,000 से भी अधिक कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड ने भी अपने लगभग 170 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बनाई है। अमेजन अपने प्राइम वीडियो और MGM स्टूडियो में कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, जिससे सैंकड़ों कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। इसके अतिरिक्त फ्लिपकार्ट भी अपने 5-7 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जिससे 1,100-1,500 लोगों की नौकरी जाएगी।