LOADING...
मेटा से 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी, सिंगापुर के कर्मचारी होंगे सबसे पहले प्रभावित
मेटा में फिर शुरू हुई बड़ी छंटनी

मेटा से 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी, सिंगापुर के कर्मचारी होंगे सबसे पहले प्रभावित

May 20, 2026
10:22 am

क्या है खबर?

मेटा ने एक बार फिर बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। ब्लूमबर्ग और बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी दुनियाभर में करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी खत्म होने की जानकारी दे रही है। सबसे पहले सिंगापुर में कर्मचारियों को नोटिस भेजे गए हैं। यह कदम कंपनी की नई रीस्ट्रक्चरिंग योजना का हिस्सा है। मेटा अपने खर्च कम करने और कामकाज को ज्यादा तेज बनाने के लिए कई विभागों में बदलाव कर रही है।

ध्यान

AI पर बढ़ा कंपनी का फोकस

रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक पर तेजी से निवेश कर रही है। कंपनी ने करीब 7,000 कर्मचारियों को नई AI टीमों में भेजा है, जहां वे AI एजेंट, रिकमेंडेशन सिस्टम और बड़े लैंग्वेज मॉडल पर काम करेंगे। बताया गया है कि जिन विभागों का सीधा संबंध AI बिजनेस से नहीं है, वहां ज्यादा कटौती हो सकती है। कंपनी का कहना है कि छोटे और तेज टीम स्ट्रक्चर से काम की रफ्तार और जिम्मेदारी दोनों बढ़ेंगी।

असर

इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीम प्रभावित

रिपोर्ट के अनुसार, इस छंटनी का असर इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, ऑपरेशन और सपोर्ट टीमों पर पड़ सकता है। मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग लंबे समय से AI को कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता बता रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस चिप्स पर भारी खर्च करने की तैयारी में है। मेटा का मानना है कि आने वाले समय में AI उसके कारोबार का मुख्य हिस्सा बनेगा।

Advertisement

चिंता

लगातार बढ़ रही कर्मचारियों की चिंता

मेटा में लगातार हो रहे बदलावों से कर्मचारियों के बीच चिंता बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी पहले भी कई दौर की छंटनी कर चुकी है और 2022 के बाद से 20,000 से ज्यादा नौकरियां खत्म की जा चुकी हैं। टेक कंपनियां अब पारंपरिक विभागों में कर्मचारियों की संख्या घटाकर AI सेक्टर में तेजी से निवेश कर रही हैं। मेटा की नई छंटनी को भी इसी बड़े बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है।

Advertisement