Loading...
MeitY ने लॉन्च किया कंसेंट मैनेजर रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल, जानिए कौनसी कंपनियां हैं पात्र
सरकार ने DPDP अधिनियम के तहत कंसेंट मैनेजर्स का पंजीकरण शुरू किया है

MeitY ने लॉन्च किया कंसेंट मैनेजर रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल, जानिए कौनसी कंपनियां हैं पात्र

Nov 14, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

सरकार ने डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट, 2023 के तहत 'कंसेंट मैनेजर्स' के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत कम से कम 2 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति वाली पात्र कंपनियां रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकती हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की विज्ञप्ति के अनुसार, पंजीकरण ढांचा 13 नवंबर को लागू हुआ। मंत्रालय ने कहा, "पात्र कंपनियां dpbi.gov.in के माध्यम से 'कंसेंट मैनेजर' के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकती हैं।

फायदा 

कंसेंट मैनेजर क्या करेंगे काम?

कार्यान्वयन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में MeitY सचिव एस कृष्णन ने एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया, जिसके माध्यम से पात्र कंपनियां 'डाटा प्रोटेक्शन बोर्ड ऑफ इंडिया' में अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।

कंसेंट मैनेजर लोगों को यह नियंत्रित करने में मदद करेंगे कि कंपनियां उनके व्यक्तिगत डाटा का उपयोग कैसे करती हैं।

इसके लिए वे एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएंगे, जहां लोग सहमति दे सकते हैं, उसकी समीक्षा कर सकते हैं और उसे वापस भी ले सकते हैं।

पात्रता 

ऐसी कंपनियां कर सकेंगी आवेदन 

अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए मंत्रालय ने कहा, "कंसेंट मैनेजर एक ऐसी यूनिट है, जो 'डाटा प्रोटेक्शन बोर्ड ऑफ इंडिया' के पास पंजीकृत होती है। यह डाटा मालिकों को एक सुलभ, पारदर्शी और इंटरऑपरेबल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सहमति देने, प्रबंधित करने, समीक्षा करने और वापस लेने की सुविधा देती है।"

इस ढांचे के तहत भारत में पंजीकृत ऐसी कंपनियां जिनके पास पर्याप्त तकनीकी, परिचालन और वित्तीय क्षमता है, वे पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT