Loading...
UPI भुगतान पर शुल्क को लेकर फिनटेक कंपनियों और NPCI के बीच हुई बैठक
फिनटेक कंपनियों और NPCI के बीच बैठक

UPI भुगतान पर शुल्क को लेकर फिनटेक कंपनियों और NPCI के बीच हुई बैठक

Sep 17, 2026
07:27 pm

क्या है खबर?

UPI भुगतान पर शुल्क के मुद्दे को लेकर कई फिनटेक कंपनियों के अधिकारियों और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के बीच आज (17 सितंबर) बैठक हुई है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में UPI पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने और इसके असर पर चर्चा हुई। फिनटेक कंपनियों ने नए शुल्क का स्वागत किया। NPCI ने 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू करने की घोषणा की है।

कंपनिया

बैठक में कौन-कौन सी कंपनियां हुईं शामिल?

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रो, भारतपे, मोबिक्विक और फैम समेत करीब 20 भारतीय फिनटेक कंपनियों के संस्थापक और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

इन सभी ने NPCI के CEO दिलीप असबे के साथ वर्चुअल मीटिंग की। बैठक की मेजबानी स्टार्टअप पॉलिसी फोरम ने की थी। इसमें पूरे फिनटेक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान नए शुल्क को लागू करने के तरीके और UPI से जुड़े कारोबार पर पड़ने वाले असर को लेकर बातचीत हुई।

स्वागत

फिनटेक कंपनियों ने MDR लागू करने का किया स्वागत

ज्यादातर कंपनियां MDR लागू करने को लेकर सकारात्मक हैं।

कुछ ने माना कि नए नियम शुरू होने पर कुछ तकनीकी और कामकाज से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। इसके बावजूद, कंपनियों का मानना था कि MDR लागू होना जरूरी था।

बताया जा रहा है कि नया सिस्टम शुरू होने के बाद फिनटेक कंपनियां शुरुआती दिक्कतों को दूर कर लेंगी। इस बदलाव से बैंकों और पेमेंट कंपनियों के लिए कमाई का नया रास्ता खुल सकता है।

ADVERTISEMENT

बदलाव

UPI पेमेंट सिस्टम में आएगा बड़ा बदलाव

UPI पर MDR लागू होना डिजिटल पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

वर्ष 2020 से UPI और रुपे डेबिट कार्ड पेमेंट पर दुकानदारों से शुल्क नहीं लिया जाता था। नए शुल्क से डिजिटल पेमेंट के ढांचे में निवेश बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

UPI हर महीने 24.5 अरब से ज्यादा लेनदेन करता है, जिनकी कीमत करीब 30 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, शेयर बाजार से जुड़े कारोबार में MDR की दर 0.02 प्रतिशत रखी गई है।

ADVERTISEMENT