Loading...
एलिस हुआंग के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, कई उद्योग दिग्गजों के साथ थे संबंध
एलिस के कई अधिकारियों के साथ संबंध सामने आए हैं

एलिस हुआंग के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, कई उद्योग दिग्गजों के साथ थे संबंध

Nov 22, 2026
07:06 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी अधिकारी दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया की सबसे बड़ी ग्राहक मेगास्पीड की पूर्व कार्यकारी एलिस हुआंग की जांच कर रहे हैं। उन पर अरबों डॉलर के एक गुप्त व्यापार में शामिल होने का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, इस व्यापार में चीन में प्रतिबंधित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोसेसर की तस्करी शामिल थी। इस जांच ने एनवीडिया के पूर्व प्रमुख जेंसेन हुआंग के साथ एलिस के संबंधों और चीनी खुफिया एजेंट के रूप में भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

खुलासा 

छापे में भी हुई थी पुष्टि 

फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, एलिस सैकड़ों शेल कंपनियों और ऑनलाइन गेमिंग के बड़े कारोबारियों के एक जाल से जुड़ी हुई है।

इन संबंधों में कंबोडिया का एक कथित आपराधिक गिरोह भी शामिल है, जिसने अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों को दरकिनार कर दिया था।

इसका खुलासा तब हुआ, जब इंडोनेशियाई पुलिस ने मेगास्पीड की एक स्थानीय सहायक कंपनी पर छापा मारा।

वहां उन्हें सर्वर के खाली रैक मिले, जिनमें से ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) निकाल लिए गए थे।

तस्करी 

एडवांस चिप की हुई थी तस्करी 

दिसंबर, 2024 और दिसंबर, 2025 के बीच मेगास्पीड की मलेशियाई सहायक कंपनी स्पीडमैट्रिक्स ने अमेरिका की एक सर्वर निर्माता कंपनी से 4.6 अरब डॉलर (करीब 420 अरब रुपये) का हार्डवेयर आयात किया।

सूत्रों ने बताया कि इनमें से कई एडवांस्ड प्रोसेसर कभी दक्षिण-पूर्व एशिया में नहीं रुके, बल्कि कई सप्ताह के दौरान कई सीमाओं को पार करके तस्करी के जरिए चीन पहुंचा दिए गए।

अंडरग्राउंड मार्केट में इन्हें इनकी रिटेल कीमत से कई गुना ज्यादा दाम पर बेचा गया।

ADVERTISEMENT