Loading...
त्योहारों से पहले रोजगार का बड़ा मौका, अमेजन और मीशो देंगी इतनी नौकरियां
त्योहारों से पहले रोजगार का बड़ा मौका

त्योहारों से पहले रोजगार का बड़ा मौका, अमेजन और मीशो देंगी इतनी नौकरियां

Sep 03, 2026
01:18 pm

क्या है खबर?

भारत में त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है और ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। लोग इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, किराने का सामान और गिफ्ट जैसी चीजों पर मिलने वाली छूट का फायदा उठाने की तैयारी कर रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों ने अस्थायी नौकरियों के लिए भर्ती बढ़ा दी है। इन कंपनियों को वेयरहाउस, पैकिंग, सामान भेजने और डिलीवरी के काम के लिए ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत होगी।

अमेजन

अमेजन देगी 1.6 लाख अस्थायी नौकरियां

अमेजन इंडिया ने त्योहारों के मौसम के लिए 1.6 लाख से ज्यादा अस्थायी नौकरियां देने की घोषणा की है।

ये मौके करीब 400 शहरों में होंगे। इनमें शहरों के साथ वाराणसी, कोच्चि, जालंधर, गाजियाबाद, रांची, सलेम और गोरखपुर जैसे शहर भी शामिल हैं।

इन कर्मचारियों की मदद से ग्राहक के ऑर्डर को चुनने, पैक करने, भेजने और घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। कई कर्मचारी त्योहारों के बाद भी कंपनी में रह सकते हैं।

मीशो

मीशो में मिलेंगे 10 लाख से ज्यादा मौके

मीशो भी त्योहारों की बढ़ती मांग को देखते हुए 10 लाख से ज्यादा अस्थायी नौकरियां देने की तैयारी में है।

कंपनी को अपने विक्रेता नेटवर्क से करीब 6.5 लाख और लॉजिस्टिक्स काम में करीब 3.75 लाख रोजगार मिलने की उम्मीद है। करीब 1.3 लाख विक्रेता पैकेजिंग, सामान बनाने, उत्पादन, वेयरहाउस और स्टॉक संभालने के लिए अस्थायी कर्मचारियों को रख सकते हैं।

इससे छोटे शहरों और कारोबारियों के लिए भी काम के नए मौके बढ़ेंगे।

ADVERTISEMENT

अन्य

टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी मौके

त्योहारों में ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने से ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और क्विक कॉमर्स में नौकरियां बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल त्योहारों के मौसम में 2.5 से 2.7 लाख अस्थायी नौकरियां बन सकती हैं। इनमें करीब 45 प्रतिशत मांग टियर-2 और टियर-3 शहरों से आने की उम्मीद है।

लखनऊ, भुवनेश्वर, जयपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में रोजगार के मौके बढ़ सकते हैं। दक्षिण भारत में फ्रंटलाइन नौकरियों की हिस्सेदारी ज्यादा रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENT