Page Loader
चुनाव नतीजे के दिन शेयर बाजार का बुरा हाल, 3,500 अंक लुढ़का सेंसेक्स
लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों का शेयर बाजार पर बड़ा असर

चुनाव नतीजे के दिन शेयर बाजार का बुरा हाल, 3,500 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Jun 04, 2024
11:17 am

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती रुझानों में NDA और INDIA गठबंधन में टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव परिणाम का बड़ा असर आज (4 जून) शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। आज बाजार खुलते ही शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह 11:00 बजे सेंसेक्स 3,500 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 72,776 पर था। निफ्टी भी 1,100 अंक फिसलकर 22,098 पर था।

अनुमान

विश्लेषकों का क्या है अनुमान?

अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल में देश में एक बार फिर NDA की सरकार बनने की उम्मीद जताई गई है। इस वजह से यह हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी बेहतर रहने की उम्मीद है। हालांकि, शुरूआती रुझान अलग ही कहानी बता रहे हैं। कई विश्लेषकों ने अनुमान लगाया है कि अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो बहुत से शेयरों में तेजी आएगी।

बाजार

बीते दिन कैसा था बाजार का हाल?

सोमवार (3 जून) को सेंसेक्स 2,507 अंक की बढ़त के साथ 74,468.78 अंक पर, जबकि निफ्टी 733 अंक चढ़कर 23,263.90 अंक पर बंद हुआ था। सोमवार को गेल, पॉवर फाइनेंस, REC, बैंक ऑफ बड़ौदा और अडाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स थे। टॉप लूजर्स में इप्का लैब्स, सिनजिन इंटरनेशनल, हैवेल्स इंडिया, आयशर मोटर्स और मदरसन शामिल थे। निफ्टी मिडकैप 50 बीते दिन 476 अंक की बढ़त के साथ 14,515.20 अंक पर बंद हुआ था।