LOADING...
क्या अलग-अलग मोबाइल नंबर से अटक सकता है लोन या क्रेडिट कार्ड?
अलग-अलग मोबाइल नंबर से लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में देरी हो सकती है

क्या अलग-अलग मोबाइल नंबर से अटक सकता है लोन या क्रेडिट कार्ड?

Mar 29, 2026
11:00 am

क्या है खबर?

वर्तमान में बैंक खाता खुलवाने से लेकर क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना हो या लोन लेने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। कई बार मोबाइल नंबर इसमें परेशानी खड़ी कर देता है। कई लोग प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर रखते हैं। वे क्रेडिट कार्ड या यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के लिए अलग नंबर इस्तेमाल करते हैं। आइये जानते हैं इससे लोन या क्रेडिट कार्ड आवेदन में क्या दिक्कत आ सकती है।

परेशानी 

क्या आती है परेशानी?

जानकार कहते हैं कि अलग-अलग नंबर होने से लोन आवेदन रद्द नहीं होता, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया में काफी देरी हो सकती है। KYC और सेंट्रल KYC (CKYC) रजिस्ट्री में आमतौर पर सिर्फ एक मोबाइल नंबर दर्ज होता है। अगर बैंक खाता, क्रेडिट कार्ड और लोन आवेदन में अलग-अलग नंबर हैं तो सिस्टम प्रोफाइल मिलान नहीं कर पाता। इससे OTP नहीं पहुंचता, e-KYC में रुकावट आती है, दस्तावेज सत्यापन रुक जाता है और बैंक को अतिरिक्त पुष्टि मांगनी पड़ती है।

समाधान 

आवेदन से पहले कर लें यह काम

कई बार लोग बताते हैं कि OTP न आने से आवेदन सत्यापन प्रक्रिया अटक जाती है और उन्हें बार-बार बैंक जाना पड़ता है। जानकार बताते हैं कि अलग-अलग नंबर रखना गलत नहीं है, लेकिन लोन लेने से पहले सभी जगह एक ही सक्रिय नंबर अपडेट कर लें। बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, CKYC और सिविल रिकॉर्ड में एक ही नंबर होना चाहिए। अगर, नंबर बदलना हो तो बैंक में जाकर या नेट बैंकिंग से अपडेट कर सकते हैं।

Advertisement