AI फंड में भारी गिरावट ने निवेशक एशेनब्रेनर के शादी का जश्न किया फीका
24 वर्षीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) निवेशक और OpenAI के पूर्व शोधकर्ता लियोपोल्ड एशेनब्रेनर ने अपने हेज फंड 'सिचुएशनल अवेयरनेस LP' में भारी गिरावट आने के बाद अपना हनीमून रोक दिया।
दरअसल, AI इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते फंड की संपत्ति 45 अरब डॉलर (करीब 4,300 अरब रुपये) से घटकर सिर्फ 10 अरब डॉलर (करीब 900 अरब रुपये) रह गई।
अपनी नई पत्नी अविताल बालविट (AI क्षेत्र से जुड़ी) के साथ जश्न मनाने के बजाय एशेनब्रेनर ने निवेशकों को शांत करने और फंड को दोबारा पटरी पर लाने की पूरी कोशिश की।
एशेनब्रेनर ने सिटाडेल को बेचे अधिकतर शेयर
फंड में आई इस बड़ी गिरावट ने एशेनब्रेनर की कुल संपत्ति पर गहरा असर डाला है। उनकी संपत्ति कभी 5 अरब डॉलर (करीब 450 अरब रुपये) के आस-पास पहुंच गई थी, लेकिन अब इसका अनुमान लगभग 30 करोड़ डॉलर (करीब 2,850 करोड़ रुपये) लगाया जा रहा है।
कर्ज चुकाने और अपने कुछ अहम निवेशों को बचाने के लिए उन्होंने फंड के अधिकतर सार्वजनिक शेयर केन ग्रिफिन की सिटाडेल को बेच दिए।
इन सब मुश्किलों के बावजूद इस जोड़े ने कैलिफोर्निया में अपनी शादी करने का फैसला किया।