Page Loader
भारत में छंटनी का दौर जारी, इस साल इतने लोगों की गई नौकरी
वैश्विक स्तर पर छंटनी का दौर जारी है

भारत में छंटनी का दौर जारी, इस साल इतने लोगों की गई नौकरी

Mar 24, 2024
05:31 pm

क्या है खबर?

वैश्विक मंदी की आशंका के बीच इस साल भी दुनिया की 500 से भी अधिक टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। भारत में भी इस साल कई टेक कंपनियों और स्टार्टअप ने अपने कर्मचारियों की संख्या में बड़े स्तर पर कटौती की है। छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 24 मार्च के बीच भारत की 11 टेक कंपनियों ने 2,000 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है।

छंटनी

भारत में इन प्रमुख कंपनियों ने की छंटनी

फ्लिपकार्ट ने इस साल भारत में अपने 1,100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या में 400 की कटौती की है। इस साल प्रिस्टिन केयर और क्योर फिट ने भी अपने 120-120 कर्मचारियों की छंटनी की है। इनमोवी, लिशियस और ब्लिस क्लब ने क्रमशः 125, 80 और 21 कर्मचारियों को निकाला है। कुछ अन्य कंपनियों ने भी अपने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

छंटनी

दुनियाभर में कितने लोगों की कई नौकरी? 

लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 24 मार्च के बीच दुनियाभर की 219 टेक कंपनियों ने 50,840 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। इस साल जनवरी में मोजिला, लीशियस और वॉइस मीडिया ने भी क्रमशः अपने 60, 80 और 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। अमेजन ने अपने अलग-अलग विभागों से करीब 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। IBM ने भी छंटनी करने का फैसला किया है।