Page Loader
वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी जारी, इस महीने इतनों ने गंवाई नौकरी
वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी जारी है

वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी जारी, इस महीने इतनों ने गंवाई नौकरी

Feb 25, 2024
01:24 pm

क्या है खबर?

पिछले साल के समान ही इस साल भी वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी जारी है। छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच दुनियाभर की 59 कंपनियों ने 11,450 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। इस महीने में छंटनी करने वाली इन कंपनियों में सिस्को, मोजिला, अमेजन और इंडिगो समेत कई अन्य कंपनियां शामिल हैं।

छंटनी

इन कंपनियों ने की कर्मचारियों की छंटनी

सिस्को ने इस महीने अपने 4,200 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। अमेजन ने अपने अलग-अलग विभागों से करीब 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है और स्नैपचैट की पैरेंट कंपनी स्नैप ने भी 500 नौकरियों में कटौती करने का फैसला किया है। हाल ही में मोजिला, लीशियस और वॉइस मीडिया ने भी क्रमशः अपने 60, 80 और 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

छंटनी

इस साल इतने कर्मचारियों ने गंवाई नौकरी

लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 25 फरवरी के बीच दुनियाभर की 170 कंपनियों ने 42,400 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। भारतीय एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि वह अपने 1,400 कर्मचारियों को नौकरी से निकलेगी। टेलीकॉम गियर निर्माता कंपनी नोकिया भी भारत में करीब 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकलने जा रही है। पैरामाउंट ग्लोबल ने कहा है कि वह अपने 800 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।