NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / ललित मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई तो विजय माल्या बोले- हमारे साथ गलत हुआ
    अगली खबर
    ललित मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई तो विजय माल्या बोले- हमारे साथ गलत हुआ
    विजय माल्या को ललित मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई (तस्वीर: सोशल मीडिया)

    ललित मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई तो विजय माल्या बोले- हमारे साथ गलत हुआ

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Dec 19, 2024
    12:27 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी ने विजय माल्या को उनके 69वें जन्मदिन पर एक्स पर शुभकामनाएं दी।

    मोदी के मैसेज पर माल्या ने धन्यवाद देते हुए कहा कि दोनों के साथ उस देश में गलत हुआ, जिसकी वे मदद करना चाहते थे।

    इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

    माल्या फिलहाल ब्रिटेन में है और भारत में प्रत्यर्पण का विरोध कर रहे हैं।

    बधाई

    पोस्ट में दोनों ने क्या लिखा?

    माल्या को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए मोदी ने एक्स पर लिखा, 'मेरे दोस्त विजय माल्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, हम दोनों ने इसे देखा है। यह भी बीत जाएगा। आने वाला साल आपका हो। आप प्यार और हंसी से घिरे रहें।'

    इसके जवाब में माल्या ने लिखा, 'धन्यवाद मेरे प्यारे दोस्त। हमारे साथ उस देश में अन्याय हुआ है, जिसमें हमने योगदान देने की कोशिश की थी।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें पोस्ट

    Thank you my dearest friend….we both have been wronged in a Country we tried to contribute to.

    — Vijay Mallya (@TheVijayMallya) December 18, 2024

    प्रतिक्रिया

    मोदी और माल्या की बातचीत पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

    मोदी और माल्या की बातचीत पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने मीम्स और गुस्से भरे कमेंट्स किए।

    एक ने लिखा, 'ना शर्म, ना लिहाज़,' तो दूसरे ने कहा, 'थोड़ी तो शर्म करो।'

    एक ने मोदी को अवैध कार्यों का पोस्टर बॉय कहा और संगति सुधारने की सलाह दी।

    वहीं, एक ने किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों और बैंकों के साथ हुई धोखाधड़ी पर सवाल उठाते हुए माल्या से उनके योगदान पर सफाई मांगी।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें यूजर्स का पोस्ट

    pic.twitter.com/PluyuPeFtO

    — Anisht Dev (@cricketcoast) December 18, 2024

    आरोप

    क्या है इन दोनों पर आरोप?

    माल्या और मोदी दोनों भारतीय कानून से भगोड़े हैं। माल्या पर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। 2016 में भारत से भागकर वे ब्रिटेन में रह रहा है।

    मोदी पर IPL चेयरमैन रहते हुए वित्तीय अनियमितताओं और फेमा नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं। 2009 में बिना अनुमति 243.45 करोड़ रुपये साउथ अफ्रीका भेजने का मामला भी है। 2010 में वह भारत छोड़कर यूनाइटेड किंगडम (UK) चला गया।

    निशाना

    वित्त मंत्री पर माल्या ने साधा निशाना

    माल्या ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 14,131.6 करोड़ रुपये संपत्तियां वसूलने के दावे पर सवाल उठाया।

    उसने कहा कि ऋण वसूली न्यायाधिकरण ने किंगफिशर एयरलाइंस का ऋण 6,203 करोड़ रुपये तय किया था, जिसमें 1,200 करोड़ रुपये ब्याज शामिल है।

    माल्या ने पूछा कि यह राशि दोगुनी से ज्यादा कैसे हो गई और इसे कानूनी रूप से साबित करने की मांग की। उसने अपने खिलाफ आर्थिक अपराधी लेबल हटाने और न्याय पाने का प्रयास जारी रखने की बात कही।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विजय माल्या
    ललित मोदी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    विजय माल्या

    बैंको का पैसा लौटाने को तैयार विजय माल्या, ट्वीट कर कहा- कृपया पैसे ले लें देश
    विजय माल्या ने फिर से किया ट्वीट कहा- कृपया पैसे ले लें और किस्सा खत्म करें किंगफिशर एयरलाइंस
    भारत की बड़ी कामयाबी, लंदन की अदालत ने दी विजय माल्या को भारत लाने की मंजूरी भारत की खबरें
    लंदन की सड़कों पर 9 लाख की जैकेट पहने खुलेआम घूमता नजर आया भगोड़ा नीरव मोदी भारत की खबरें

    ललित मोदी

    पटना में लगे पोस्टर, राहुल ने इस्तीफा वापस नहीं लिया तो आत्मदाह करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता बिहार
    IPL शुरू करने वाले ललित मोदी पर बनेगी फिल्म, खुलेंगे उनकी जिंदगी के कई राज मनोरंजन
    सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं बिजनेसमैन ललित मोदी, कहा- एक दिन होगी शादी सेलिब्रिटी गॉसिप
    ललित मोदी से पहले इन हस्तियों को डेट कर चुकी हैं सुष्मिता सेन सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025