Loading...
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को पहले दिन शानदार शुरुआत, 28 मिनट में QIB पूरी तरह भरा
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को पहले दिन शानदार शुरुआत

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को पहले दिन शानदार शुरुआत, 28 मिनट में QIB पूरी तरह भरा

Oct 21, 2026
10:20 am

क्या है खबर?

रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को आज पहले ही दिन निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। NSE के आंकड़ों के अनुसार, IPO खुलने के महज 28 मिनट के भीतर बड़े संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 1.95 गुना भर गया। सुबह 10:10 पर खबर लिखे जाने तक कुल मिलाकर, इश्यू को 56 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल गया। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से में 11 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों के हिस्से में 8 प्रतिशत बोली लगी है।

एंकर निवेशक

एंकर निवेशकों से जुटाए 8,109 करोड़ रुपये

जियो प्लेटफॉर्म्स ने 19 अक्टूबर को 212 बड़े निवेशकों से 8,109.84 करोड़ रुपये जुटाए थे। इनमें ब्लैकरॉक, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, कैपिटल ग्रुप और जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, कई घरेलू म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों ने भी निवेश किया। रिपोर्ट के मुताबिक, एंकर निवेशकों से मिली बोलियों का कुल मूल्य करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी के IPO में संस्थागत निवेशकों की रुचि मजबूत दिखाई दे रही है।

प्राइस बैंड

कितना है IPO का प्राइस बैंड और कब होगा बंद?

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO का प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

यह IPO 21 अक्टूबर को खुला है और 23 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 27 करोड़ नए शेयर जारी कर रही है। कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये के शेयर आरक्षित हैं।

पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 54 रुपये की छूट भी मिलेगी।

ADVERTISEMENT

अन्य

जियो प्लेटफॉर्म्स का कारोबार और शेयर बाजार में लिस्टिंग

जियो प्लेटफॉर्म्स मोबाइल सेवाओं के अलावा ब्रॉडबैंड, डिजिटल मनोरंजन, क्लाउड और दूसरी तकनीकी सेवाओं का कारोबार करती है।

जून, 2026 तक कंपनी के 53.33 करोड़ ग्राहक थे और देश के वायरलेस डाटा इस्तेमाल में इसकी हिस्सेदारी करीब 60 प्रतिशत थी। IPO के शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना है।

इसके बाद कंपनी के शेयर 28 अक्टूबर को BSE और NSE पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

ADVERTISEMENT