जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च, जानिए कब तक होगी लिस्टिंग
क्या है खबर?
रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स अपने बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 21 अक्टूबर को IPO लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसका अनुमानित इश्यू साइज 3.8 अरब डॉलर (करीब 350 अरब रुपये) है। यह पेशकश 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा और जबकि एंकर निवेशक 19 अक्टूबर को बोली लगा सकते हैं। इसका लक्ष्य 28 अक्टूबर तक स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग कराना है।
रोडशो
रोडशो में मिली अच्छी प्रतिक्रिया
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल की बैठकों में जियो प्लेटफॉर्म्स को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और घरेलू निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय रोडशो भी पूरे कर लिए हैं और अपनी सार्वजनिक पेशकश से जुड़े दास्तावेजों को अंतिम रूप दे रही है।
इन रोडशो की अगुवाई कंपनी के प्रबंध निदेशक और रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी के साथ मिलकर की।
इस्तेमाल
जुटाई रकम का कहां होगा इस्तेमाल?
इसे भारत का सबसे बड़ा IPO बताया जा रहा है। इस इश्यू में पूरी तरह से नए शेयर होंगे, जिसका मतलब है कि इससे मिलने वाला पैसा सीधे कंपनी को जाएगा, न कि मौजूदा शेयरधारकों को अपनी हिस्सेदारी बेचने से मिलेगा।
इससे मिलने वाली रकम का एक बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होने की उम्मीद है।
जियो प्लेटफॉर्म्स ने जून में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था।