Loading...
जियो ने केवल वॉयस कॉल के लिए पेश किए 6 प्लान, जानिए कितनी है कीमत
जियो ने बिना डाटा वाले प्लान लॉन्च किए हैं

जियो ने केवल वॉयस कॉल के लिए पेश किए 6 प्लान, जानिए कितनी है कीमत

Nov 16, 2026
06:21 pm

क्या है खबर?

रिलायंस जियो ने केवल वॉयस कॉल वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनकी शुरुआत 147 रुपये से होती है। इस कदम के साथ जियो अब एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) की तरह ही डाटा-फ्री पैक (बिना डेटा वाले प्लान) देने वाला नवीनतम टेलीकॉम ऑपरेटर बन गई है। यह कदम टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के हालिया निर्देश के बाद उठाया गया है। इसमें कहा था कि वे मोबाइल डाटा इस्तेमाल नहीं करने यूजर्स के लिए प्लान पेश करें।

शॉर्ट-टर्म 

छोटी अवधि के लिए चुनें ये प्लान

जियो ने अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए 6 नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। सबसे सस्ता प्लान 147 रुपये का है, जिसमें 22 दिनों की वैधता और 300 SMS मिलते हैं।

जो लोग 28 दिनों की वैधता चाहते हैं, उनके लिए 177 रुपये का प्लान है, जबकि 30 दिनों की वैधता वाला प्लान 196 रुपये का है।

अगर, आप चाहते हैं कि आपका रिचार्ज हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू हो तो कंपनी 197 रुपये का 'कैलेंडर-मंथ' प्लान देती है।

लॉन्ग-टर्म

लंबे समय के लिए कराएं ये रिचार्ज

जो यूजर लंबे समय वाले रिचार्ज पसंद करते हैं, उनके लिए जियो 448 रुपये में 84 दिन का एक प्लान देता है, जिसमें 1,000 SMS मिलते हैं।

इसके अलावा, 1,748 रुपये का एक और लॉन्ग-टर्म प्लान भी है, जो सिम को 336 दिनों तक एक्टिव रखता है और इसमें 3,600 SMS मिलते हैं।

इन प्लान में रोज मिलने वाला मोबाइल डाटा शामिल नहीं है, जिसकी वजह से ये नियमित रिचार्ज के मुकाबले काफी सस्ते पड़ते हैं।

ADVERTISEMENT