LOADING...
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कर रही सामान्य और जीवन बीमा व्यवसाय में उतरने की तैयारी
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज सामान्य और जीवन बीमा व्यवसाय शुरू करने की तैयारी कर रही है

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कर रही सामान्य और जीवन बीमा व्यवसाय में उतरने की तैयारी

Mar 29, 2026
06:15 pm

क्या है खबर?

मुकेश अंबानी समर्थित कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) सामान्य और जीवन बीमा कारोबार में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है। यह कदम नियामकीय स्वीकृतियों के अधीन है। JFS मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक हितेश सेठीया ने कंपनी की योजना का खुलासा किया है। यह कंपनी पहले ही एलियांज के साथ पुनर्बीमा क्षेत्र में कदम रख चुकी है। उसने फिलहाल अनसिक्योर्ड लोन और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु ऋण कारोबार में उतरने की कोई योजना नहीं है।

तैयारी 

बीमा के लिए एलियांज के साथ रहेगी साझेदारी 

हितेश सेठीया ने PTI से बातचीत में कहा कि JFS आगामी जीवन और सामान्य बीमा व्यवसायों के लिए एलियांज के साथ अपनी साझेदारी जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी इस नए उद्यम के लिए टीमें बनाने पर भी काम कर रही है और नियामक मंजूरी मिलने पर बीमा निर्माण शुरू करने की उम्मीद करते हैं। ऋण व्यवसाय में कंपनी की रणनीति अपने जोखिम और पूंजी सीमाओं के भीतर प्राइम या नीयर-प्राइम ग्राहकों को सिक्योर्ड लोन उत्पाद प्रदान करना रही है।

योजना 

अन्य योजनाओं का किया खुलासा 

सेठिया ने उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं और अनसिक्योर्ड लोन की श्रेणियों में गैर-निष्पादित ऋणों की उच्च दर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होम लोन में यह दर अपेक्षाकृत कम है। अनसिक्योर्ड लोन और उपभोक्ता वित्त के संबंध में सेठिया ने तत्काल किसी योजना का संकेत नहीं दिया, लेकिन कहा कि फिलहाल लाभप्रदता बढ़ाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे उनकी NBFC का कारोबार बढ़ेगा, वे विभिन्न जोखिम स्तरों पर नए ऋण समाधानों पर विचार करेंगे।

Advertisement