Loading...
जेन्सेन हुआंग पर पहले लग चुके हैं गलत व्यवहार के आरोप, क्या है मामला?
हुआंग पर पहले भी लग चुके गलत व्यवहार के आरोप

जेन्सेन हुआंग पर पहले लग चुके हैं गलत व्यवहार के आरोप, क्या है मामला?

Nov 21, 2026
03:35 pm

क्या है खबर?

एनवीडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सेन हुआंग इन दिनों अपने पद से इस्तीफे और निजी रिश्तों को लेकर लगे आरोपों के कारण चर्चा में हैं। इसी बीच उनके करीब 2 दशक पुराने विवाद भी सामने आए हैं। 2007 में कैलिफोर्निया की अदालत में दायर एक मुकदमे में कंपनी के पहले इन-हाउस वकील स्टीफन पेटीग्रेव ने हुआंग पर कर्मचारियों को धमकाने, गाली देने और यौन टिप्पणियां करने के आरोप लगाए थे।

आरोप

कंपनी के पहले वकील ने लगाए थे गंभीर आरोप

स्टीफन पेटीग्रेव सितंबर, 1999 में एनवीडिया से जुड़े थे और जून, 2006 में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।

उनका आरोप था कि कंपनी के अधिकारियों के व्यवहार पर सवाल उठाने के कारण उन्हें हटाया गया। उन्होंने अदालत में कहा था कि हुआंग कर्मचारियों पर चिल्लाते थे और उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी देते थे।

पेटीग्रेव ने कंपनी पर उम्र के आधार पर भेदभाव और गलत तरीके से नौकरी से निकालने का आरोप लगाते हुए हर्जाना मांगा था।

शिकायत

दूसरे पूर्व अधिकारी ने भी की थी शिकायत

एनवीडिया के मानव संसाधन विभाग के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी माइकल विंस्टन ने भी 2005 में भेदभाव की शिकायत दर्ज कराई थी।

उनका आरोप था कि हुआंग के कर्मचारियों के साथ बुरे व्यवहार और कथित यौन उत्पीड़न पर आपत्ति जताने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। पेटीग्रेव के मुकदमे से जुड़े दस्तावेजों में विंस्टन की शिकायत का भी जिक्र था।

पेटीग्रेव का मामला दिसंबर, 2009 में गोपनीय समझौते के जरिए सुलझा लिया गया था।

ADVERTISEMENT

अन्य

हुआंग के प्रतिनिधि ने पुराने आरोपों को बताया झूठा

हुआंग ने इसी महीने एनवीडिया के प्रमुख पद से इस्तीफा दिया था।

इससे पहले उनके एक करीबी अधिकारी और चीन से जुड़े एक संदिग्ध जासूस के साथ कथित संबंधों की बात सामने आई थी, जिसकी जांच अमेरिकी न्याय विभाग कर रहा है।

इस बीच हुआंग के प्रतिनिधि ने पुराने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि ये करीब 20 साल पहले नौकरी से निकाले गए 2 कर्मचारियों ने लगाए थे। पेटीग्रेव और विंस्टन दोनों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENT