जेन स्ट्रीट ने चुकाया करीब 520 अरब रुपये का कर्जा
दिग्गज ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट ने अपने 5.6 अरब डॉलर (करीब 530 अरब रुपये) के पुराने बॉन्ड्स को बदल दिया है। कंपनी ने अब इसके बदले 14.6 अरब डॉलर (करीब 1,400 अरब रुपये) के नए सीनियर सिक्योरड नोट्स जारी किए हैं, जिनकी मैच्योरिटी 2031, 2033 और 2036 तक होगी।
इस बड़े बदलाव के तहत कंपनी 5.5 अरब डॉलर (करीब 520 अरब रुपये) के फ्लोटिंग-रेट लोन का भुगतान भी कर रही है।
इन सब का मुख्य मकसद अपनी टेक्नोलॉजी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और अपनी ट्रेडिंग रणनीति को बढ़ाना है।
S&P और फिच ने बदली क्रेडिट रेटिंग
इस नए कर्ज को S&P ने BB रेटिंग दी है। इसने यह रेटिंग जेन स्ट्रीट के मजबूत मुनाफे को देखते हुए दी है, वहीं फिच ने इसकी 'लॉन्ग-टर्म इश्यू डिफॉल्ट' रेटिंग को 'BBB माइनस' पर रखा है, जिसका मतलब है कि यह मुश्किल से ही निवेश-ग्रेड श्रेणी में शामिल हो पाई है।
फिच रेटिंग्स ने बताया है कि जेन स्ट्रीट इस रकम का कुछ हिस्सा अपनी टेक्नोलॉजी के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और अपनी ट्रेडिंग रणनीति को बढ़ाने में लगाएगा।
इस पूरी व्यवस्था का एक फायदा यह भी हो सकता है कि निवेशकों को कम जानकारी मिले, जिससे पर्दे के पीछे कंपनी का कामकाज थोड़ा कम सुर्खियों में रहेगा।