LOADING...
आपके पैन कार्ड का हो रहा गलत इस्तेमाल? जानिए कैसे पहचानें
इससे फर्जी बैंक अकाउंट भी खोले जा सकते हैं

आपके पैन कार्ड का हो रहा गलत इस्तेमाल? जानिए कैसे पहचानें

May 22, 2026
08:02 am

क्या है खबर?

पैन कार्ड बैंकिंग, टैक्स और निवेश से जुड़े कामों में बेहद जरूरी दस्तावेज माना जाता है। कई बार साइबर ठग किसी व्यक्ति की जानकारी के बिना उसके पैन का गलत इस्तेमाल कर लेते हैं। इससे फर्जी बैंक अकाउंट भी खोले जा सकते हैं, जिससे टैक्स और बैंकिंग से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए लोगों को समय-समय पर अपने पैन से जुड़ी गतिविधियों की जांच करते रहना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी का जल्दी पता लगाया जा सके।

जरुरी कदम

क्रेडिट रिपोर्ट और टैक्स रिकॉर्ड जरूर देखें

विशेषज्ञों के अनुसार, पैन के गलत इस्तेमाल का पता लगाने के लिए अपनी क्रेडिट रिपोर्ट और टैक्स रिकॉर्ड चेक करना सबसे आसान तरीका माना जाता है। फॉर्म 26AS और सालाना जानकारी विवरण में पैन से जुड़े लेनदेन दिखाई देते हैं। अगर किसी अनजान बैंक खाते, लोन या ट्रांजैक्शन की जानकारी दिखे तो तुरंत सतर्क होना चाहिए। अचानक टैक्स नोटिस आना या अनजान वित्तीय गतिविधियों की जानकारी मिलना भी पैन के गलत इस्तेमाल का संकेत हो सकता है।

अन्य जरुरी कदम

गलत इस्तेमाल मिलने पर तुरंत क्या करें?

अगर किसी व्यक्ति को लगे कि उसके पैन का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो उसे तुरंत संबंधित बैंक और आयकर विभाग से संपर्क करना चाहिए। शिकायत दर्ज कराने से मामले की जांच शुरू हो सकती है और आगे नुकसान रोकने में मदद मिलती है। ट्रांजैक्शन की जानकारी, दस्तावेज और जरूरी रिकॉर्ड संभालकर रखें। इससे जांच के दौरान अपनी बात साबित करना आसान होता है। समय रहते कार्रवाई करने से बड़ी वित्तीय परेशानी से बचा जा सकता है।

Advertisement

सुरक्षा

पैन कार्ड को सुरक्षित रखने के आसान तरीके

विशेषज्ञों का कहना है कि पैन कार्ड की जानकारी केवल जरूरत पड़ने पर ही साझा करनी चाहिए। किसी अनजान वेबसाइट या संदिग्ध प्लेटफॉर्म पर पैन की कॉपी अपलोड करने से बचना जरूरी है। लोग अपनी बैंकिंग और टैक्स गतिविधियों पर नियमित नजर रखें, ताकि किसी गड़बड़ी का तुरंत पता चल सके। सतर्कता और सावधानी अपनाकर पैन से जुड़ी धोखाधड़ी की संभावना काफी हद तक कम की जा सकती है और वित्तीय सुरक्षा बनाए रखी जा सकती है।

Advertisement