Loading...
अतिरिक्त पैसे से होम लोन चुकाना सही है या निवेश करना है बेहतर विकल्प?
कई बार होम लोन में प्री-पेमेंट करना फायदेमंद होता है

अतिरिक्त पैसे से होम लोन चुकाना सही है या निवेश करना है बेहतर विकल्प?

Jul 26, 2026
05:23 pm

क्या है खबर?

कई बार आपके पास आय के अलावा भी अतिरिक्त पैसा आ जाता है ताे उसे खर्च करने के अलग-अलग विचार आने लगते हैं। अगर, आप कोई होम लोन चुका रहे हैं तो यह भी ख्याल आता है कि प्री-पेमेंट (समय से पहले भुगतान) करके आप इससे पीछा छुड़ा सकते हैं। कुछ लोग इस पैसे को दूसरी जगह निवेश कर रिटर्न भी पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन दोनों विकल्पों में से किस विकल्प का चुनाव करना सही रहेगा।

शुरुआती समय 

शुरुआती दौर में प्री-पेमेंट का फायदा 

दोनों विकल्पों में से किसी एक को चुनने का फैसला आपके लोन, आर्थिक स्थिति और कर्ज को लेकर आपकी सहजता पर निर्भर करता है।

इसकी सबसे बड़ी निर्भरता लोन की अवधि होती है। होम लोन के शुरुआती कुछ सालों में EMI का एक बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में जाता है।

इस दौरान एकमुश्त छोटी-सी रकम भी प्री-पेमेंट के तौर पर जमा करने से बकाया बैलेंस काफी कम हो सकता है और इससे कुल ब्याज कम हो सकता है।

अंतिम दौर 

अंतिम सालों में क्या फायदेमंद?

अगर, आप लोन चुकाने के आखिरी कुछ सालों में हैं तो आपकी EMI का ज्यादा हिस्सा मूलधन चुकाने में जाता है। ऐसे में लोन का प्री-पेमेंट करने से ब्याज में कोई खास बचत नहीं हो सकती है।

इसलिए अतिरिक्त पैसे को निवेश करना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।

कई लोग लोन ब्याज से ज्यादा रिटर्न के चक्कर में निवेश कर तो देते हैं, लेकिन रिटर्न की गारंटी नहीं होती। दूसरी ओर, लोन पर ब्याज की बचत निश्चित होती है।

ADVERTISEMENT

नकदी 

पूरा पैसा खर्च करने पर आ सकती है मुश्किल

कुछ उधार लेने वाले अपने होम लोन का प्री-पेमेंट करने के लिए उपलब्ध पूरे पैसे का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन बाद में अचानक मेडिकल बिल, नौकरी जाने या घर के किसी बड़े खर्च के समय उन्हें फिर से उधार लेना पड़ जाता है।

एकमुश्त पेमेंट करने से पहले, पक्का कर लें कि आपके पास इमरजेंसी फंड के तौर पर पर्याप्त पैसे हों। कुछ साल पहले ही कर्ज-मुक्त होने की तुलना में आर्थिक लचीलापन अक्सर ज्यादा जरूरी होती है।

ADVERTISEMENT