ईरान की हाेर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकाबंदी की चेतावनी से बढ़े तेल के दाम
ईरान की तरफ से हाेर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी के बाद सोमवार (17 अगस्त) को तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला।
यह जलडमरूमध्य दुनियाभर के समुद्री जहाजों के आवागमन के लिए एक बेहद अहम रास्ता है। ब्रेंट क्रूड का दाम हल्का बढ़कर 88.54 डॉलर (करीब 8,400 रुपये) प्रति बैरल हो गया, जबकि अमेरिका और भारत में तेल वायदा (फ्यूचर्स) में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार में सप्लाई बाधित होने की आशंका से घबराहट साफ दिख रही है।
ईरान ने ठुकराई अमेरिका से बातचीत
ईरान के नेताओं ने साफ कह दिया है कि वे अमेरिका से तब तक कोई बात नहीं करेंगे, जब तक होर्मुज जलडमरूमध्य पर उनके नियंत्रण से जुड़ी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।
अधिकारियों ने यह साफ किया है कि वे इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि अगर, ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए उन्हें पेट्रोल के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ें तो भी उन्हें मंजूर है।
उन्होंने यहां तक इशारा किया कि संघर्ष खत्म होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का क्षेत्र घोषित किया जा सकता है।