LOADING...
ईरान युद्ध से भारत के रेस्टोरेंट और एविएशन सेक्टर को कितना हुआ नुकसान?
ईरान युद्ध से भारत के रेस्टोरेंट और एविएशन सेक्टर को भारी नुकसान हुआ है

ईरान युद्ध से भारत के रेस्टोरेंट और एविएशन सेक्टर को कितना हुआ नुकसान?

Apr 16, 2026
06:37 pm

क्या है खबर?

ईरान युद्ध का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। PHDCCI रिपोर्ट के अनुसार, रेस्टोरेंट और एविएशन सेक्टर को मिलाकर करीब 97,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इसमें सबसे ज्यादा असर खाने-पीने के कारोबार पर पड़ा है, जबकि एयरलाइन कंपनियां भी बढ़ती लागत और रुकावटों से जूझ रही हैं। इस स्थिति ने सेवा क्षेत्र की रफ्तार को धीमा कर दिया है और कारोबार पर दबाव बढ़ा दिया है, जिससे चिंता बढ़ रही है।

रेस्टोरेंट

रेस्टोरेंट सेक्टर को 79,000 करोड़ का नुकसान

रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जो करीब 79,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। युद्ध शुरू होने के बाद इस सेक्टर की गतिविधियों में 15 से 20 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। हर दिन कारोबार में लगभग 2,650 करोड़ रुपये की कमी आ रही है। यह सेक्टर करीब 85 लाख लोगों को रोजगार देता है, ऐसे में इस गिरावट का असर रोजगार और छोटे कारोबारियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

एविएशन

एविएशन सेक्टर पर 18,000 करोड़ का असर

एयरलाइन कंपनियों को भी इस युद्ध के कारण करीब 17,000 से 18,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। फ्लाइट रद्द होने, रूट बदलने और एयरस्पेस पर पाबंदियों के कारण उड़ानों का समय 2 से 4 घंटे तक बढ़ गया है। इससे ईंधन की खपत और ऑपरेटिंग लागत तेजी से बढ़ी है। एयरलाइंस के कुल खर्च में फ्यूल का हिस्सा 35-40 प्रतिशत होता है, इसलिए इसका सीधा असर मुनाफे पर पड़ रहा है और किराए भी बढ़ रहे हैं।

Advertisement

सुझाव

सरकार को दिए सुझाव

इस स्थिति का असर टूरिज्म सेक्टर पर भी पड़ा है, जहां यात्रियों की संख्या में 15-20 प्रतिशत तक गिरावट देखी गई है। रिपोर्ट में सरकार को सुझाव दिए गए हैं कि नए एयर रूट विकसित किए जाएं और टैक्स कम किए जाएं ताकि लागत घटे। इसके अलावा, MSME सेक्टर को आर्थिक मदद देने और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की भी बात कही गई है, जिससे इस मुश्किल दौर में उद्योग को सहारा मिल सके और रोजगार सुरक्षित रह सके।

Advertisement