LOADING...
AI के कारण चल रही छंटनी के बीच इंफोसिस करेगी 20,000 नए लोगों की भर्ती
इंफोसिस करेगी 20,000 नए लोगों की भर्ती

AI के कारण चल रही छंटनी के बीच इंफोसिस करेगी 20,000 नए लोगों की भर्ती

Apr 30, 2026
05:58 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग बढ़ने के कारण दुनियाभर में कंपनियां बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। इस बीच भारत की टेक कंपनी इंफोसिस ने अलग रुख अपनाते हुए नई भर्ती की बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार, इंफोसिस ने साफ किया है कि वह फिलहाल कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेगी। कंपनी का मानना है कि AI नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि काम के तरीके को बदलेगा।

भर्ती

20,000 नए लोगों की होगी भर्ती

इंफोसिस ने इस साल करीब 20,000 नए ग्रेजुएट्स को नौकरी देने की योजना बनाई है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब कई कंपनियां एंट्री लेवल पर भर्ती कम कर रही हैं। कंपनी का कहना है कि नए टैलेंट की जरूरत आगे भी बनी रहेगी। फ्रेशर्स को कंपनी के ग्रोथ प्लान का अहम हिस्सा माना जा रहा है और उनके जरिए भविष्य की जरूरतों को पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

ट्रेनिंग

AI के लिए खास ट्रेनिंग पर जोर

कंपनी नए कर्मचारियों को AI के साथ काम करने के लिए ट्रेन कर रही है। उन्हें यह सिखाया जा रहा है कि बिना AI और AI के साथ कैसे बेहतर काम किया जाए। ट्रेनिंग में सिस्टम बनाना, AI से बने कोड को समझना और उसे सुधारना शामिल है। कंपनी के इस कदम का मकसद ऐसा वर्कफोर्स तैयार करना है, जो बदलती टेक्नोलॉजी के साथ खुद को आसानी से ढाल सके।

Advertisement

अन्य

AI से नौकरियां खत्म नहीं होंगी

इंफोसिस का मानना है कि AI नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि काम के तरीके पूरी तरह बदल देगा। कंपनी के अनुसार, आने वाले समय में ज्यादा स्किल वाले काम बढ़ेंगे और लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। इंफोसिस AI कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है और अपने प्लेटफॉर्म भी तैयार कर रही है। कंपनी का कहना है कि भविष्य में नौकरियां कम नहीं, बल्कि अलग तरह की होंगी।

Advertisement