LOADING...
क्या AI की वजह से इंफोसिस भारत की शीर्ष-10 सबसे कीमती कंपनियों से हुई बाहर?
इंफोसिस भारत की शीर्ष-10 सबसे कीमती कंपनियों से हुई बाहर

क्या AI की वजह से इंफोसिस भारत की शीर्ष-10 सबसे कीमती कंपनियों से हुई बाहर?

Apr 29, 2026
01:29 pm

क्या है खबर?

भारत की शीर्ष-10 सबसे कीमती कंपनियों से इंफोसिस बाहर हो गई है। देश की दूसरी सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी इंफोसिस के शेयर की कीमत में इस साल आई तेज गिरावट आई है और उसकी कीमत में करीब 2 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई। 29 अप्रैल को शेयर करीब 1,175 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और मार्केट वैल्यू लगभग 4.76 लाख करोड़ रुपये रही, जिससे कंपनी 11वें स्थान पर पहुंच गई है।

असर

अन्य कंपनियों पर भी दिखा असर

इंफोसिस के शेयर इस साल अब तक करीब 29 प्रतिशत गिर चुके हैं, जिससे इसकी कुल वैल्यू पर बड़ा असर पड़ा है। 2025 के अंत में कंपनी की मार्केट वैल्यू 6.8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा थी, जो अब काफी कम हो गई है। इसी गिरावट के कारण कंपनी शीर्ष-10 से बाहर हो गई। उसकी जगह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ले ली है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 5.19 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है।

दबाव

IT सेक्टर में बिकवाली का दबाव

इंफोसिस की गिरावट पूरे IT सेक्टर में चल रही कमजोरी को दिखाती है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भी इस दबाव के चलते शीर्ष-5 कंपनियों से बाहर हो गई है। बाजार में IT शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है। निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं और आने वाले समय में इस सेक्टर में ज्यादा तेजी की उम्मीद कम दिखाई दे रही है, जिससे उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Advertisement

नतीजे

नतीजे बेहतर, लेकिन आगे की राह धीमी

इंफोसिस ने तिमाही नतीजों में 46,402 करोड़ रुपये का राजस्व और 8,501 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो उम्मीद से बेहतर रहा है। हालांकि, कंपनी ने आगे के लिए 1.5 से 3.5 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान दिया है, जो धीमी रफ्तार का संकेत है। बड़ी डील बुकिंग भी पिछली तिमाही से कम रही है, जिससे निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है और वे आगे के प्रदर्शन पर नजर रख रहे हैं।

Advertisement

वजह

क्या AI बन रहा है बड़ी वजह?

अब सवाल उठ रहा है कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इस गिरावट की वजह है। कंपनियां तेजी से AI और ऑटोमेशन पर काम कर रही हैं, जिससे पुराने काम कम हो रहे हैं। क्लाइंट अब कम लागत में ज्यादा काम चाहते हैं, जिससे IT कंपनियों की कमाई पर दबाव बढ़ा है। इंफोसिस भी अपने AI प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है, लेकिन इसका पूरा फायदा अभी तक साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है।

अन्य

ग्लोबल हालात और निवेशकों की चिंता

दुनिया में बढ़ते तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण विदेशी क्लाइंट खर्च कम कर रहे हैं। नए प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे IT कंपनियों की ग्रोथ प्रभावित हो रही है। इंफोसिस का मुनाफा बढ़ने के बावजूद भविष्य के लिए कम ग्रोथ अनुमान ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। यही वजह है कि निवेशक अब IT शेयरों से दूरी बना रहे हैं और बाजार में उतार-चढ़ाव तेजी से बढ़ता जा रहा है।

Advertisement