कौन हैं इंडिगो के नए CEO विलियम्स लॉस?
क्या है खबर?
इंटरग्लोब एविएशन ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो के लिए नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति कर दी है। कंपनी ने विली वॉल्श को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जो रेगुलेटरी मंजूरी के बाद पद संभालेंगे। उम्मीद है कि वह 3 अगस्त, 2026 तक जॉइन करेंगे। इससे पहले वह 31 जुलाई तक इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन में अपनी भूमिका पूरी करेंगे। यह फैसला कंपनी के लिए एक बड़े बदलाव और नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।
अनुभव
लंबा अनुभव, कई बड़ी कंपनियों में काम
विली वॉल्श एविएशन सेक्टर के बेहद अनुभवी और सफल लीडर माने जाते हैं। उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज, एर लिंगस और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियों में अहम और जिम्मेदार भूमिका निभाई है। फिलहाल वह IATA के डायरेक्टर जनरल हैं। उनके पास बड़े स्तर पर एयरलाइन ऑपरेशन संभालने, वैश्विक बाजार को समझने और कठिन हालात में फैसले लेने का लंबा और गहरा अनुभव है, जो इंडिगो के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
उम्मीद
कंपनी ने जताई उम्मीद
इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने इस नियुक्ति पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि वॉल्श का अनुभव कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा। इंडिगो इस समय तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहता है। ऐसे में एक अनुभवी और ग्लोबल सोच रखने वाला लीडर कंपनी को नई दिशा देने, बेहतर रणनीति बनाने और ग्रोथ को तेज करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
अन्य
नए रोल में क्या होगा फोकस?
अपने नए रोल में वॉल्श कंपनी के पूरे मैनेजमेंट और रणनीति को संभालेंगे। इसमें ऑपरेशन सुधारना, नए रूट जोड़ना, कमर्शियल प्लान बनाना और कस्टमर अनुभव बेहतर करना शामिल होगा। वॉल्श ने कहा कि इंडिगो की मजबूत नींव, बेहतरीन टीम और स्पष्ट विजन उन्हें काफी प्रभावित करता है। उन्होंने भरोसा जताया कि बदलते एविएशन माहौल में कंपनी आगे रहेगी और वह इनोवेशन, बेहतर सर्विस और मजबूत टीमवर्क के जरिए इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।