Loading...
इंडिगो एनिवर्सरी ऑफर: कैसे पाएं 10,000 रुपये तक का टिकट रिफंड?
यह सुविधा सभी यात्रियों को नहीं मिलेगी

इंडिगो एनिवर्सरी ऑफर: कैसे पाएं 10,000 रुपये तक का टिकट रिफंड?

Aug 04, 2026
07:00 pm

क्या है खबर?

एयरलाइन कंपनी इंडिगो अपनी वर्षगांठ के मौके पर यात्रियों के लिए एक खास प्रमोशनल ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का हवाई किराया वापस मिल सकता है। हालांकि, यह सुविधा सभी यात्रियों को नहीं मिलेगी। इसके लिए पहले पात्र बुकिंग करनी होगी, फिर कंपनी की ओर से रैंडम तरीके से चयन किया जाएगा। इसके बाद पूछे गए सवाल का सही जवाब देने वाले ग्राहकों को ही रिफंड का लाभ मिलेगा।

#1

पहले ऐसे करें टिकट की बुकिंग

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2026 के बीच घरेलू उड़ान की टिकट बुक करनी होगी।

बुकिंग केवल इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या स्काई प्लेटफॉर्म के जरिए ही मान्य होगी। ट्रैवल एजेंट, ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी, कोडशेयर या अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग इस योजना में शामिल नहीं हैं।

टिकट बुक करते समय मोबाइल नंबर और ईमेल सही दर्ज करना भी जरूरी होगा, ताकि कंपनी जरूरत पड़ने पर आपसे आसानी से संपर्क कर सके।

#2

ऐसे होगा चयन और देना होगा जवाब

सिर्फ टिकट बुक करने से रिफंड नहीं मिलेगा।

इंडिगो योग्य यात्रियों में से रैंडम तरीके से कुछ लोगों का चयन करेगी। चुने गए यात्रियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर इंडिगो से जुड़ा एक सवाल भेजा जाएगा। नोटिफिकेशन मिलने के बाद 48 घंटे के भीतर जवाब देना होगा।

सही उत्तर देने के लिए तीन मौके मिलेंगे और समय सीमा के अंदर सही जवाब देने वालों को ही अगला लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENT

#3

रिफंड पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

सवाल का सही जवाब देने वाले ग्राहकों को अधिकतम 10 हजार रुपये तक का किराया उसी माध्यम से वापस किया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।

कंपनी के अनुसार, राशि तीन से पांच कार्य दिवस में खाते में भेज दी जाएगी। एक ग्राहक को इस अभियान के दौरान केवल एक बार चुना जाएगा।

अगर ईमेल या व्हाट्सऐप पर कोई संदेश नहीं मिलता है, तो इसका मतलब होगा कि आपकी बुकिंग शॉर्टलिस्ट नहीं हुई है।

ADVERTISEMENT