LOADING...
इंडियन ऑयल का प्रीमियम पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम
डियन ऑयल ने प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ा दी है

इंडियन ऑयल का प्रीमियम पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम

Apr 01, 2026
09:45 am

क्या है खबर?

दिल्ली में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने बुधवार (1 अप्रैल) को प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। XP100 पेट्रोल (प्रीमियम पेट्रोल) की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह भारत का पहला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल है, जिसे उच्च श्रेणी की लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स के बेहतर इंजन प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। दूसरी तरफ, एक्स्ट्रा ग्रीन (प्रीमियम डीजल) 91.49 रुपये के बजाय 92.99 रुपये में बेचा जाएगा।

वजह 

यह हो सकती है वजह

इंडियन ऑयल ने प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। माना जा रहा है कि अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और लॉजिस्टिक्स लागत में बदलाव के कारण यह निर्णय लिया गया होगा। सरकार कीमतों को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रही है, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से पेट्रोलियम कंपनियों की मुश्किलें और बढ़ रही हैं।

व्यावसायिक सिलेंडर

व्यावसायिक सिलेंडर की भी बढ़ गई कीमत

दूसरी तरफ इंडियन ऑयल ने आज व्यावसायिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद से 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में 300 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है। 1 मार्च को 1,768.50 रुपये से बढ़कर 1 अप्रैल को 2,078.50 रुपये हो गई है। व्यावसायिक LPG सिलेंडर की कीमत में यह वृद्धि 1 मार्च के बाद तीसरी और 1 जनवरी के बाद 5वीं बढ़ोतरी है।

Advertisement