Loading...
भारत ने चीनी टाइटेनियम डाइऑक्साइड पर फिर से लगाया एंटी-डंपिंग शुल्क, जानिए क्या है वजह
चीन टाइटेनियम डाइऑक्साइड को भारत में डंप कर रहा है

भारत ने चीनी टाइटेनियम डाइऑक्साइड पर फिर से लगाया एंटी-डंपिंग शुल्क, जानिए क्या है वजह

Oct 25, 2026
08:34 pm

क्या है खबर?

भारत ने चीन से होने वाले टाइटेनियम डाइऑक्साइड के कुछ आयात पर 460 से 681 डॉलर (करीब 43,000-64,000 रुपये) प्रति मीट्रिक टन का एंटी-डंपिंग शुल्क फिर से लगा दिया है। यह कदम व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) की नई जांच के बाद उठाया गया है। इसमें पाया गया कि इन आयातों को भारतीय बाजार में 'डंप' किया जा रहा था। घरेलू बाजार की तुलना में बहुत कम कीमत पर यहां बेच जा रहा है, जिससे भारतीय उद्योग को नुकसान पहुंचा है।

जांच 

इस कारण लगाया शुल्क

DGTR ने 3 अगस्त के अपने अंतिम निष्कर्षों में यह माना कि चीन से आने वाला या वहां से निर्यात किया जाने वाला टाइटेनियम डाइऑक्साइड डंप की गई कीमतों पर भारत में आयात किया जा रहा था।

उसने यह भी पाया कि इन डंप किए गए आयातों के कारण घरेलू उद्योग को काफी नुकसान पहुंचा है और उसे आगे भी नुकसान होने का खतरा है।

इसलिए उसने एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश की।

राहत 

ऐसे उत्पादों को शुल्क से राहत 

इस अधिसूचना में टाइटेनियम डाइऑक्साइड के कुछ ऐसे उत्पादों को शामिल नहीं किया गया है, जिनका इस्तेमाल खाद्य योजकों (फूड एडिटिव्स), दवा की गोलियों की कोटिंग, सौंदर्य प्रसाधनों, सनस्क्रीन, कपड़ा और फाइबर उत्पादन में किया जाता है।

100 नैनोमीटर से कम कण आकार वाले कुछ नैनो या अल्ट्राफाइन टाइटेनियम डाइऑक्साइड को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है, जिनका उपयोग विशेष रूप से कपड़ा और पेंट के क्षेत्र में होता है।

ADVERTISEMENT