LOADING...
इंडिया पोस्ट मात्र 24 घंटे में डिलीवरी करेगा पार्सल, इन शहरों में शुरू होगी नई सेवा
इंडिया पोस्ट मात्र 24 घंटे में डिलीवरी करेगा पार्सल

इंडिया पोस्ट मात्र 24 घंटे में डिलीवरी करेगा पार्सल, इन शहरों में शुरू होगी नई सेवा

Mar 16, 2026
01:31 pm

क्या है खबर?

देश में डाक सेवाओं को तेज और आधुनिक बनाने की दिशा में इंडिया पोस्ट एक नई सेवा शुरू करने जा रहा है। केंद्र सरकार '24 स्पीड पोस्ट' नाम की नई तेज डिलीवरी सेवा लॉन्च करेगी, जिसमें जरूरी पार्सल अगले दिन पहुंचाने का वादा किया गया है। इस सेवा की शुरुआत 17 मार्च को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान की जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी भी मौजूद रहेंगे।

शहर

इन बड़े शहरों में मिलेगी यह सुविधा

इस सेवा को पहले चरण में देश के छह बड़े शहरों में शुरू किया जाएगा। इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। ये शहर देश के बड़े व्यापारिक और लॉजिस्टिक्स केंद्र माने जाते हैं। यहां से भेजे जाने वाले जरूरी पार्सल को अगले दिन पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे व्यापार से जुड़े लोगों और आम ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद डिलीवरी सेवा मिलने की उम्मीद है।

गारंटी

अगले दिन डिलीवरी की होगी गारंटी

24 स्पीड पोस्ट सेवा खास तौर पर उन पार्सल के लिए बनाई गई है, जिन्हें जल्दी पहुंचाना जरूरी होता है। इसके तहत डाक को तेजी से भेजने के लिए खास प्रोसेसिंग व्यवस्था और प्राथमिकता वाली हवाई सेवा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, इंडिया पोस्ट 24 और 48 स्पीड पोस्ट जैसे विकल्प भी देगा, जिनमें पार्सल क्रमशः एक दिन या दो दिन में पहुंचाने की सुविधा होगी। इससे ग्राहकों को जरूरत के अनुसार विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी।

Advertisement

सुविधाएं

टेक्नोलॉजी से लैस होंगी नई सुविधाएं

नई सेवा में कई तकनीकी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। इसमें OTP आधारित सुरक्षित डिलीवरी, SMS के जरिए पार्सल की पूरी ट्रैकिंग और देरी होने पर मनी बैक गारंटी शामिल है। व्यापारिक ग्राहकों को बल्क शिपमेंट के लिए मुफ्त पिकअप, बाद में भुगतान की सुविधा और API इंटीग्रेशन जैसे विकल्प भी मिलेंगे। इस कदम से इंडिया पोस्ट का लक्ष्य तेज डिलीवरी बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है।

Advertisement