Page Loader
भारत-पाकिस्तान तनाव: भारतीय पर्यटकों की नाराजगी से तुर्की एयरलाइंस के शेयर 10 प्रतिशत गिरे
भारतीय पर्यटकों की नाराजगी से तुर्की एयरलाइंस के शेयर 10 प्रतिशत गिरे

भारत-पाकिस्तान तनाव: भारतीय पर्यटकों की नाराजगी से तुर्की एयरलाइंस के शेयर 10 प्रतिशत गिरे

May 26, 2025
05:00 pm

क्या है खबर?

भारत-पाकिस्तान संघर्ष और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद तुर्की एयरलाइंस के शेयरों में 10.55 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पहले ये शेयर 312.75 तुर्की लीरा (लगभग 680 रुपये) पर थे, जो अब घटकर 279.75 लीरा (लगभग 610 रुपये) रह गए हैं। इस गिरावट का मुख्य कारण तुर्की द्वारा पाकिस्तान को सार्वजनिक समर्थन देना और इसके बाद भारतीय पर्यटकों द्वारा तुर्की की यात्रा रद्द करना है, जिससे वहां के पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान हो रहा है।

गिरावट

उड़ानों की बुकिंग में तेज गिरावट

मेकमाईट्रिप के अनुसार, तुर्की के लिए उड़ानों की बुकिंग में भारी गिरावट आई है। सिर्फ 1 सप्ताह में बुकिंग 60 प्रतिशत तक घट गई, जबकि उड़ानों के रद्द होने में 250 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी देखी गई। इसका कारण तुर्की का पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा होना बताया जा रहा है। नाराज भारतीय पर्यटकों ने बड़ी संख्या में अपनी योजनाएं रद्द कर दी हैं, जिससे तुर्की के पर्यटन कारोबार पर दबाव बढ़ गया है।

मुनाफा 

भारतीय पर्यटकों से तुर्की को था बड़ा मुनाफा 

ईजमाईट्रिप के प्रमुख निशांत पिट्टी ने बताया कि 2023 में 2.87 लाख से ज्यादा भारतीयों ने तुर्की की यात्रा की। यह 2022 के 2.3 लाख पर्यटकों की तुलना में 25 प्रतिशत ज्यादा है। हर भारतीय पर्यटक तुर्की में करीब 1.02 से 1.28 लाख रुपये खर्च करता है। 2023 में कुल भारतीय पर्यटक खर्च करीब 3,000 करोड़ रुपये रहा। इस बार यह खर्च घट सकता है, जिससे तुर्की को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा।