LOADING...
क्लाउड मिथोस आने के बाद IMF ने वित्त क्षेत्र के जोखिमों पर जताई चिंता
IMF ने क्लाउड मिथोस के जोखिमों से निपटने के लिए सहयोग मांगा है

क्लाउड मिथोस आने के बाद IMF ने वित्त क्षेत्र के जोखिमों पर जताई चिंता

May 08, 2026
12:35 pm

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने एंथ्रोपिक के मिथोस जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल से वित्तीय प्रणाली के लिए जोखिम पैदा होने की चेतावनी दी है। IMF ने कहा कि एडवांस AI मॉडल कमजोरियों की पहचान करने और उनका फायदा उठाने में लगने वाले समय और लागत को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इससे अपराधियों के लिए खामियों को पहचानना और संगठनों में उपयोग होने वाले सिस्टम को निशाना बनाने के लिए उनका उपयोग करना आसान हो सकता है।

खतरा 

एडवांस मॉडल्स से हो सकता है यह जोखिम

IMF के अनुसार, मिथोस जैसे AI मॉडल मशीन की गति से काम करके मौजूदा साइबर हमले की तकनीकों को और बढ़ा देंगे। ये मॉडल हमलावरों को सिस्टम को बहुत तेजी से निशाना बनाने की अनुमति दे सकते हैं। संगठन का दावा है कि अधिक एडवांस AI मॉडल द्वारा मौजूदा साइबर सुरक्षा प्रणालियों को भेदना अपरिहार्य हो सकता है। इससे ऊर्जा, दूरसंचार और सार्वजनिक सेवाओं जैसे समान प्रणालियों का उपयोग करने वाले लगभग सभी क्षेत्र खतरे में पड़ सकते हैं।

समाधान 

संगठन ने बताया यह समाधान 

इन जोखिमों से निपटने के लिए IMF के पास एक योजना है। वह चाहता है कि दुनिया मिलकर मजबूत सुरक्षा उपाय विकसित करे, संभवतः AI का उपयोग करके और समाधान साझा करे। संगठन ने कहा कि उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के कम संसाधनों के कारण लक्षित होने का जोखिम अधिक हो सकता है, लेकिन इससे अपराधियों को वैश्विक व्यवस्था को कमजोर करने का अवसर मिल सकता है। इसलिए, सभी देशों से मिलकर काम करने का आग्रह किया है।

Advertisement