NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / हुंडई की कारों पर मिल रही है Rs. 1.30 लाख तक की छूट, जल्द उठाएं फायदा
    हुंडई की कारों पर मिल रही है Rs. 1.30 लाख तक की छूट, जल्द उठाएं फायदा
    1/4
    बिज़नेस 1 मिनट में पढ़ें

    हुंडई की कारों पर मिल रही है Rs. 1.30 लाख तक की छूट, जल्द उठाएं फायदा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 14, 2019
    07:10 pm
    हुंडई की कारों पर मिल रही है Rs. 1.30 लाख तक की छूट, जल्द उठाएं फायदा

    अगर आप हुंडई की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अभी कंपनी शानदार ऑफर दे रही है। फिलहाल हुंडई अपने कई मॉडल्स पर लगभग Rs. 1.30 लाख तक की छूट दे रही है। यह छूट स्पेशल ऑफर, एक्सचेंज ऑफर आदि के रूप में मिल रही है। इन मॉडल्स में कंपनी की इयॉन से लेकर टक्सन तक शामिल है। ये ऑफर्स 2018 मॉडल पर मिल रहे हैं। यह ऑफर 25 जनवरी तक वैध रहेगा।

    2/4

    इयॉन पर मिल रही है Rs. 50,000 की छूट

    इयॉन- हुंडई की इस एंट्री लेवल हैचबैक पर लगभग Rs. 50,000 तक की छूट मिल रही है। कंपनी इस पर Rs. 50,000 का एक्सचेंज बोनस दे रही है। ग्रैंड i10 - यह कार पेट्रोल और डीजल, दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी इसके पेट्रोल वेरिएंट पर Rs. 75,000 और डीजल वेरिएंट पर Rs. 85,000 की छूट दे रही है। इसमें छूट, एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मचारियों के लिए अलग से डिस्काउंट शामिल है।

    3/4

    हुंडई एक्सेंट और i20 पर भी छूट

    हुंडई एक्सेंट- ग्रैंड i10 की तरह एक्सेंट पर भी कंपनी अच्छी-खासी छूट दे रही है। एक्सेंट पर हुंडई कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस आदि के रूप में कुल Rs. 90,000 की छूट दे रही है। हुंडई i20- अगर आप हुंडई i20 लेने का मन बना रहे हैं तो इस पर फिलहाल Rs. 50,000 तक की छूट मिल रही है। इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर यह छूट जारी है। इसमें कंपनी स्पेशल एक्सचेंज बोनस दे रही है।

    4/4

    टकसन और वर्ना पर Rs. 1.30 लाख की छूट

    हुंडई वर्ना- कंपनी इस मॉडल के दोनों वेरिएंट पर लगभग Rs. 50,000 तक की छूट दे रही है। इस छूट का आप 25 जनवरी तक फायदा उठा सकते हैं। हुंडई इलेंट्रा- कंपनी अपनी इस फ्लैगशिप सेडान पर सबसे ज्यादा Rs. 1.30 लाख तक की छूट दे रही है। हुंडई टकसन- यह भारत में कंपनी की सबसे महंगी SUV है। इस पर भी इलेंट्रा की तरह Rs. 1.30 लाख की छूट मिल रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कार

    कार

    हुंडई की पैरों वाली कार सिर्फ सड़क पर चलेगी नहीं, दीवार पर भी चढ़ेगी, देखें वीडियो हुंडई मोटर कंपनी
    टाटा सफारी से लेकर मर्सिडीज मेबैक तक, ये लग्जरी गाड़ियां इस्तेमाल कर चुके हैं प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    रोल्स-रॉयस घोस्ट में फर्राटे भरते दिखे सुपरस्टार धनुष, कार के फीचर्स आपको भी कर देंगे दीवाना धनुष
    टोयोटा किर्लोस्कर का बड़ा मुकाम, भारतीय बाजार में बेची 20 लाख गाड़ियां टोयोटा
    अगली खबर

    बिज़नेस की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Business Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023