Page Loader
क्रिसमस पर ब्लिंकिट के 'सीक्रेट सांता' फीचर का कैसे करें उपयोग?
ब्लिंकिट में आया सीक्रेट सांता फीचर (तस्वीर: ब्लिंकिट)

क्रिसमस पर ब्लिंकिट के 'सीक्रेट सांता' फीचर का कैसे करें उपयोग?

Dec 18, 2024
02:16 pm

क्या है खबर?

क्रिसमस पर जोमैटो के स्वामित्व वाली ब्लिंकिट ने 'सीक्रेट सांता' फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर से आप गिफ्ट भेज सकते हैं या ग्रुप बनाकर सांता की तरह गुमनाम गिफ्ट दे सकते हैं। ब्लिंकिट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अलबिंदर ढींडसा ने बताया कि यह फीचर मिनटों में ग्रुप बनाने, सांता तय करने और गिफ्ट ऑर्डर करने की सुविधा देता है। खासकर बच्चों के लिए क्रिसमस का मजा बढ़ाने वाला यह फीचर गिफ्ट भेजने वाले का नाम छिपाए रखता है।

तरीका

सीक्रेट सांता ग्रुप कैसे बनाएं?

ब्लिंकिट पर सीक्रेट सांता ग्रुप बनाने के लिए सबसे पहले ऐप खोलें और क्रिसमस श्रेणी में जाएं। वहां 'रेडी फॉर सीक्रेट सांता?' बैनर पर क्लिक करें। इसके बाद एक ग्रुप बनाएं और दोस्तों को जोड़ें। अब ऐप अपने आप सभी को सांता सौंपेगा। आप उपहारों का आदान-प्रदान करने का समय, तारीख और स्थान तय कर सकते हैं। इसके बाद, ब्लिंकिट से उपहार ऑर्डर करें और उन्हें सिर्फ 10 मिनट में डिलीवर करा सकते हैं।

खासियत

क्या है इस फीचर की खासियत?

सीक्रेट सांता फीचर क्रिसमस के मौसम में खास है, क्योंकि यह गुमनाम तरीके से गिफ्ट भेजने की सुविधा देता है। इसमें आप एक ग्रुप बना सकते हैं और दोस्तों को जोड़ सकते हैं। ऐप खुद से हर सदस्य को सांता असाइन करता है, जिससे गिफ्ट देने का अनुभव मजेदार बनता है। इस फीचर के जरिए आप गिफ्ट भेज सकते हैं या प्राप्त कर सकते हैं और उपहार ऑर्डर भी कुछ मिनटों में किया जा सकता है।