आधार-LPG गैस कनेक्शन से कैसे करें लिंक? यहां देखें पूरी प्रक्रिया
क्या है खबर?
LPG गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक कराना सरकारी सब्सिडी और अन्य योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी है। इसका मकसद लाभार्थियों की पहचान को सुरक्षित करना और फर्जी क्लेम को रोकना है। अगर, आपने अभी तक अपना कनेक्शन आधार से लिंक नहीं कराया है, तो सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है। यह काम आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। आइये जानते हैं किस तरह से आधार-LPG गैस कनेक्शन को लिंक कैसे करें।
ऑनलाइन
इस तरह से घर बैठे करें लिंक
सबसे पहले आधिकारिक भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) वेबसाइट पर जाएं और 'बेनिफिट टाइप' विकल्पों में से 'LPG' चुनें। योजना सूची से अपने गैस कनेक्शन प्रदाता का चयन करने के बाद अपना स्थानीय वितरक चुने और अपना LPG उपभोक्ता नंबर दर्ज करें। अपना मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और आधार विवरण दर्ज करें। इसके बाद आपको अपने मोबाइल और ईमेल पर OTP प्राप्त होगा। आधिकारिक वेरिफिकेशन के बाद कंफर्मेशन के बाद आधार LPG कनेक्शन से लिंक हो जाएगा।
ऑफलाइन
ऑफलाइन ऐसे कर पाएंगे लिंक
ऑफलाइन तरीके के लिए अपने गैस कनेक्शन प्रदाता की आधिकारिक वेबसाइट पर 'LPG सर्विसेज' सेक्शन में जाकर 'जाॅइन DBTL यूजिंग आधार' या 'डाउनलोड फाॅर्म्स' विकल्प पर क्लिक करें। यहां से फाॅर्म 1 (बैंक अकाउंट-आधार लिंक) और फॉर्म 2 (LPG-आधार लिंक) को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। फाॅर्म 1 भरकर आधार कार्ड कॉपी के साथ बैंक में या गैस वितरक कार्यालय में जमा करें, जबकि फाॅर्म 2 भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ LPG वितरक के पास दाखिल करना होगा।