LOADING...
बिना इनकम प्रूफ के भी मिल सकता है लोन, जानिए कैसे
बिना इनकम प्रूफ के भी लोन मिल सकता है

बिना इनकम प्रूफ के भी मिल सकता है लोन, जानिए कैसे

Feb 25, 2026
09:46 pm

क्या है खबर?

अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आप लोन का विकल्प चुनते हैं। बैंक सबसे पहले आपसे इनकम प्रूफ मांगती है। अगर आपके पास सैलरी स्लिप नहीं, फॉर्म-16 नहीं और इंनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भी अपडेट नहीं है तो ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि अब लोन मिलना नामुमकिन है। सच यह है कि कुछ हालात में बिना इनकम प्रूफ के भी लोन मिल सकता है। आइये जानते हैं किन तरीकों से आपको लोन मिल सकता है।

क्रेडिट स्कोर 

पुराना रिकॉर्ड आएगा काम  

ज्यादातर बैंक बिना इनकम प्रूफ के अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन देने से बचते हैं, क्योंकि इसके बिना यह तय नहीं कर पाते कि आप कर्जा चुका पाएंगे या नहीं। इसका मतलब यह नहीं कि आपके लिए सभी रास्ते बंद हो गए हैं। अगर, आपका सिविल स्कोर 750 या उससे ऊपर है और आपने क्रेडिट कार्ड या लोन की किश्तें समय पर चुकाई हैं तो कुछ बैंक आपके पुराने भुगतान रिकॉर्ड के आधार पर लोन देने पर विचार कर सकती हैं।

विकल्प 

खुद का व्यवसाय करने वालों को ऐसे मिलेगा 

खुद का व्यवसाय करने वालों के लिए भी कुछ विकल्प होते हैं। वे सैलरी स्लिप की जगह GST रिटर्न, बैंक अकाउंट में नियमित लेनदेन या बिजनेस रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज दिखा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपका किसी बैंक में लंबे समय से खाता है और उसमें नियमित ट्रांजैक्शन होते रहे हैं तो वही बैंक प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर कर सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ती है।

Advertisement

सिक्योर्ड लोन

सिक्योर्ड लोन लेना आसान 

बिना इनकम प्रूफ के लोन पाने का सबसे आसान तरीका सिक्योर्ड लोन होता है, जिसमें गोल्ड लोन, फिक्स्ड डिपॉजिट या प्रोपर्टी के बदले लोन शामिल है। इनमें बैंक के पास आपकी संपत्ति गिरवी रहती है। इस कारण उन्हें इनकम प्रूफ की जरूरत नहीं होती। यह समझना भी जरूरी है कि बिना इनकम प्रूफ मिलने वाले लोन अक्सर महंगे होते हैं। ब्याज दर ज्यादा हो सकती है और लोन की रकम भी कम मिलती है और अवधि भी छोटी रहती है।

Advertisement