LOADING...
आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन LPG e-KYC कैसे करें?
उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए भी e-KYC पूरा कर सकते हैं

आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन LPG e-KYC कैसे करें?

Mar 18, 2026
06:57 pm

क्या है खबर?

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने कहा है कि सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं को आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन यानी e-KYC पूरा करना जरूरी है। इसका मकसद कनेक्शन को सही पहचान से जोड़ना और सेवाओं को बेहतर बनाना है। हालांकि यह कोई नया नियम नहीं है, बल्कि पहले से चल रही प्रक्रिया है। जिन लोगों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें जल्द इसे पूरा करने की सलाह दी गई है।

#1

मोबाइल ऐप से ऐसे करें e-KYC पूरा

उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए भी e-KYC पूरा कर सकते हैं। इसके लिए अपनी गैस कंपनी का ऐप डाउनलोड करें और लॉग इन करें। फिर e-KYC सेक्शन में जाकर अपने आधार कार्ड की जानकारी भरें। इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पहचान पूरी करनी होती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना आवेदन सबमिट करें और कन्फर्मेशन का इंतजार करें, जिससे आपका कनेक्शन आधार से लिंक हो जाएगा।

#2

डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी कर सकते हैं प्रक्रिया

अगर कोई उपभोक्ता खुद से यह ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पा रहा है, तो वह अपने नजदीकी गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर e-KYC कर सकता है। इसके लिए आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ ले जाना जरूरी है। वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन किया जाता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ता को कन्फर्मेशन दिया जाता है और कनेक्शन अपडेट हो जाता है।

Advertisement

परेशानी

e-KYC न करने पर हो सकती है परेशानी

अगर उपभोक्ता समय पर अपना e-KYC पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें आगे गैस सेवा में बहुत दिक्कत हो सकती है। रिफिल बुकिंग में देरी या सर्विस रुकने जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए मंत्रालय ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें। इससे गैस कनेक्शन सही तरीके से अपडेट रहेगा और भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।

Advertisement