EPFO ने शुरू की व्हाट्सऐप सेवा, मोबाइल पर कैसे चेक करें PF बैलेंस?
क्या है खबर?
अपने PF खाते से जुड़ी जानकारी लेने के लिए लोगों को एक बिल्कुल नया तरीका मिल गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सदस्यों के लिए व्हाट्सऐप सेवा शुरू की है। इसके जरिए लोग अपने खाते का बैलेंस, हाल के लेनदेन और क्लेम की स्थिति जैसी जरूरी जानकारी मोबाइल से ही देख सकेंगे। संगठन ने बताया कि इस सेवा का मकसद सदस्यों को आसान और जल्दी जानकारी देना है।
#1
व्हाट्सऐप चैनल से ऐसे जुड़ें
EPFO की व्हाट्सऐप सेवा इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले संगठन के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ना होगा।
इसके लिए EPFO के दिए गए लिंक को खोलें और चैनल पर जॉइन यानी जुड़ने का विकल्प चुनें। यहां संगठन की जरूरी खबरें, योजनाओं से जुड़े अपडेट और महत्वपूर्ण घोषणाएं मिलेंगी।
ध्यान रखें कि चैनल आधिकारिक और वेरिफाइड होना चाहिए। किसी अनजान लिंक या नंबर पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
#2
'हैलो' भेजकर PF बैलेंस जांचें
व्हाट्सऐप पर अपना PF बैलेंस देखने के लिए EPFO के रजिस्टर्ड और वेरिफाइड व्हाट्सऐप नंबर पर 'हैलो' लिखकर भेजें।
इसके बाद चैट में दिए गए विकल्पों में से PF बैलेंस या खाते से जुड़ी जानकारी चुनें। इसका उपयोग कर सदस्य पिछले पांच लेनदेन भी देख सकेंगे।
EPFO की व्हाट्सऐप सेवा के जरिए सदस्य अपने PF क्लेम का स्टेटस भी देख सकेंगे। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहने की उम्मीद है और सामान्य सवालों का जवाब ऑटोमेटेड सिस्टम देगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें लिंक
EPFO now on WhatsApp too!
— EPFO (@officialepfo) September 13, 2026
📢Join EPFO's official WhatsApp Channel to get important updates and useful information. Click on the link to join. https://t.co/k2KmISipxw #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #EPFOWhatsAppChannel pic.twitter.com/mgLueBG1GD