Loading...
दुबई और सिंगापुर में UPI से बुक कर सकेंगे टूरिस्ट टिकट, जानिए पूरा तरीका
दुबई में UPI से बुक कर सकेंगे टूरिस्ट टिकट

दुबई और सिंगापुर में UPI से बुक कर सकेंगे टूरिस्ट टिकट, जानिए पूरा तरीका

Nov 02, 2026
05:53 pm

क्या है खबर?

दुबई और सिंगापुर घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटक अब अपने UPI ऐप से ऑनलाइन टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा के तहत दुबई के बुर्ज खलीफा और सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियो, सिंगापुर ओशनेरियम और एडवेंचर कोव वॉटरपार्क के टिकट खरीदे जा सकेंगे। वित्त मंत्रालय ने हाल ही में इसकी जानकारी दी है। इस पहल का मकसद भारतीय यात्रियों को विदेश में घूमने की जगहों की बुकिंग के दौरान आसान भुगतान का विकल्प देना है।

सुविधा

किन जगहों पर मिलेगी UPI से भुगतान की सुविधा?

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा NIPL ने इस सुविधा के लिए साझेदारी की है।

दुबई में नियोपे और एमार एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बुर्ज खलीफा के एट द टॉप के टिकट पर UPI भुगतान शुरू किया गया है। वहीं, सिंगापुर में फोमो पे के साथ साझेदारी के तहत रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा की प्रमुख जगहों के टिकट खरीदे जा सकेंगे।

इनमें यूनिवर्सल स्टूडियो और सिंगापुर ओशनेरियम भी शामिल हैं।

तरीका

बुर्ज खलीफा का टिकट UPI से कैसे बुक करें?

बुर्ज खलीफा का टिकट आसानी से बुक करने के लिए सबसे पहले https://ticket.atthetop.ae/tickets/book-tickets/ पर जाएं।

यहां सिल्वर, गोल्ड या प्लैटिनम में से अपना पसंदीदा विकल्प चुनकर बुक नाउ पर क्लिक करें। इसके बाद घूमने की तारीख और समय चुनें। फिर पर्यटकों की संख्या भरकर टिकट कार्ट में जोड़ें।

आगे चेकआउट पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करें। भुगतान के विकल्प में UPI चुनें और अपने ऐप से पेमेंट पूरा कर दें।

ADVERTISEMENT

अन्य तरीका

सिंगापुर के पर्यटन स्थलों के टिकट कैसे खरीदें?

सिंगापुर के पर्यटन स्थलों के टिकट के लिए https://www.rwsentosa.com पर जाएं।

वेबसाइट पर बुक नाउ का विकल्प चुनकर अपनी पसंद की जगह और घूमने की तारीख तय करें। इसके बाद उपलब्ध पैकेज में से एक चुनें और वयस्कों व बच्चों की संख्या दर्ज करें।

अब चेकआउट पर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें। आगे प्रोसीड टू पे पर जाएं और भुगतान के तरीके में UPI चुनें। इसके बाद अपने UPI ऐप से भुगतान पूरा कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT