Page Loader
UPI पेमेंट के लिए गूगल पे से लिंक कर सकते हैं क्रेडिट कार्ड, जानिए प्रक्रिया
यह सुविधा चुनिंदा बैंकों के रुपे क्रेडिट कार्ड तक ही सीमित है

UPI पेमेंट के लिए गूगल पे से लिंक कर सकते हैं क्रेडिट कार्ड, जानिए प्रक्रिया

Sep 24, 2023
04:25 pm

क्या है खबर?

अब कहीं भी पेमेंट करने के लिए ज्यादातर लोग यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का ही उपयोग करते हैं। UPI के जरिए यूजर्स पहले केवल डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते थे, लेकिन सरकार ने अब क्रेडिट कार्ड के जरिए भी UPI पेमेंट करने की सुविधा यूजर्स को दे दी है। हालांकि, वर्तमान में यह सुविधा कुछ चुनिंदा बैंकों के रुपे क्रेडिट कार्ड तक ही सीमित है। आप आसानी से इसे गूगल पे से लिंक कर सकते हैं।

प्रक्रिया

गूगल पे से कैसे लिंक रुपे क्रेडिट कार्ड?

अपने स्मार्टफोन पर गूगल पे ऐप खोलें और प्रोफाइल आइकन पर टैप करके सेटिंग्स में जाएं। अब 'ऐड रुपे क्रेडिट कार्ड' विकल्प पर क्लिक करें और समर्थित बैंकों की सूची से अपना बैंक चुनें। इसके बाद अपने क्रेडिट का विवरण दर्ज करके उसे सत्यापित करें। UPI पेमेंट के लिए केवल ऐक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, HDFC बैंक, इंडियन बैंक, कोटक महिंद्रा, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक के रुपे क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

प्रक्रिया

रुपे क्रेडिट कार्ड से कैसे कर सकेंगे UPI पेमेंट?

अपने स्मार्टफोन पर गूगल पे ऐप खोलें। अब पेमेंट शुरू करें और अपनी जरूरत के अनुसार राशि दर्ज करके उपलब्ध पेमेंट ऑप्शंस में से अपना रुपे क्रेडिट कार्ड चुनें। UPI से पेमेंट करते समय क्रेडिट कार्ड विकल्प चुनने के बाद आपको अपना UPI पिन दर्ज करना होगा। बता दें, क्रेडिट कार्ड से भी UPI पेमेंट करने लिए आपका मोबाइल नंबर उसी फोन में लगा रहना चाहिए, जिसमें गूगल पे ऐप है।